फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   95 thousand made train tickets

95 हजार का रेल टिकट बनाया

Sat, 12 Dec 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sat, 12 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
 बैंक ग्राहकों के अकाउंट से रेल टिकट बनाने और ऑनलाइन खरीदारी करने की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक सेवानिवृत्त लिपिक के अकाउंट से जालसाज ने 95,000 रुपये का रेल टिकट बना लिया।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जबकि एक दिन पूर्व 1.56 लाख रुपये की ऑनलाइन खरीदारी करने का मामला उजागर हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली के भेड़िया गांव निवासी सेवानिवृत्त लिपिक गोपाल प्रसाद कुशवाहा का भारतीय स्टेट बैंक में अकाउंट है। जालसाज ने गोपाल के मोबाइल पर फोन किया और अपने को एसबीआई सलेमपुर का प्रबंधक बताते हुए एटीएम कार्ड का गोपनीय कोड पूछा। लिपिक ने झांसा में आकर गोपनीय कोड बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पीड़ित ने बैंक में पासबुक प्रिंट कराने गया तो मालूम हुआ कि बैंक अकाउंट से 95 हजार रुपये का रेल बुक हो गया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की।
 शाखा प्रबंधक ने अकाउंट बंद कर जांच का आश्वासन दिया। बैंक का चक्कर काटने के बाद शाखा प्रबंधक ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो पीड़ित कोतवाली पहुंचा।
पुलिस ने अज्ञात जालसाज पर आईटी एक्ट के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके अलावा खुखुंदू के खखड़ी गांव निवासी अवधेश पांडेय के अकाउंट से इसी अंदाज में मोबाइल पर बात कर और अपने का बैंक प्रबंधक बता जालसाज ने 1.56 हजार रुपये की खरीदारी कर ली।

इस मामले में भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस बाबत इंस्पेक्टर रामअवतार यादव ने बताया कि केस दर्ज        कर मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed