फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   केनरा बैंक ने शहीद की पत्नी को 50000 का चेक दिया

केनरा बैंक ने शहीद की पत्नी को 50000 का चेक दिया

Tue, 02 Apr 2019 10:54 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
केनरा बैंक ने शहीद की पत्नी को 50000 का चेक दिया
शहीद की पत्नी को 50 हजार का चेक देते केनरा बैंककर्मी - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। शहीद विजय मौर्य की पत्नी विजयलक्ष्मी को केनरा बैंक के कर्मचरियों ने 50 हजार का चेक दिया। बैंक मुख्यालय से चेक भेजा गया था। घर पहुंचे कर्मचारियों ने चेक सुपुर्द कर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भटनी के छपिया जयदेव निवासी विजय मौर्य पुलवामा हमले में शहीद हो गए थे। इनकी शहादत पर जिले का माहौल कई दिनों तक गमगीन रहा। इन दिनों भी घर पहुंचकर लोग शहीद के पिता और पत्नी से मिलकर आर्थिक मदद दे रहे हैं। केनरा बैंक के प्रबंधन निदेशक ने शहीद की पत्नी विजय लक्ष्मी के नाम से 50 हजार का चेक भेजा है। देवरिया के इनके आवास पर पहुंचे बैंक कर्मियों ने चेक सुपुर्द किया। बैंक से किसी भी तरह की जरूरत पड़ने पर नियमानुसार मदद करने का आश्वासन कर्मचारियों ने दिया। इस दौरान शहीद की पत्नी की आंखें नम हो गईं। इस दौरान लार केनरा बैंक शाखा के कैशियर राजन कुुुमार बरनवाल, जावेद असलम लारी, शादाब लारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed