फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   समय सीमा खत्म, फोरलेन निर्माण अधूरा

समय सीमा खत्म, फोरलेन निर्माण अधूरा

Mon, 01 Apr 2019 10:40 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
समय सीमा खत्म, फोरलेन निर्माण अधूरा
कोआपरेटिव चौराहे के समीप अधुरा पडा फोरलेन निर्माण। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। शासन की ओर से फोरलेन निर्माण के लिए निर्धारित समय सीमा रविवार को खत्म हो गई, मगर फोरलेन का निर्माण अब तक अधूरा है। पीडब्लूडी दफ्तर, डीएम आवास के पास ही कार्य होने शेष हैं। बिजली के पोल जस के तस बीच सड़क पर मौजूद हैं। इन्हें शिफ्ट किए बिना निर्माण आगे नहीं बढ़ सकता। गोरखपुर से सलेमपुर के बीच ऐसे तमाम अड़चन हैं, जो विभागीय सुस्ती के चलते फोरलेन की राह में रोड़ा बने हैं।
विज्ञापन

सोनौली-नौतनवां-गोरखपुर-देवरिया-बलिया राज्य मार्ग संख्या एक के चैनेज 125 से 144 व 145 से 161 तक पीडब्लूडी प्रांतीय खंड को दो पार्ट में 35 किमी फोरलेन बनाने की जिम्मेदारी मिली है। इसके लिए 24336.07 लाख धनराशि शासन से स्वीकृत की गई है। सलेमपुर देवरिया मार्ग 13 किमी फोरलेन बनाने का जिम्मा पीडब्लूडी निर्माण खंड को मिला है। इसके लिए 9280 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। शासन से निर्माण पूरा कराने की समय अवधि 31 मार्च तय की गई थी। बावजूूद इसके फोरलेन अधूरा है। पीडब्लूडी दफ्तर के नजदीक तमाम पोल सड़क पर मौजूद हैं। विभाग इन्हें शिफ्ट करने के लिए एक माह से मुहूर्त तलाश रहा है। ना पोल हट रहे हैं न निर्माण आगे बढ़ रहा है। गौरीबाजार से सलेमपुर तक ऐसे तमाम अड़चन हैं जिसे जिम्मेदार समय रहते दूर नहीं कर सके अब यह अड़चनें फोरलेन निर्माण में बाधा बन रही हैं। बीच-बीच में सौ से डेढ़ सौ मीटर खाली छोड़कर अधिकारी निर्माण आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


यहां अधूरा है निर्माण
शहर में पीडब्लूडी दफ्तर से रुद्रपुर मोड़ तक डिवाइडर बनने के बाद फोरलेन का पूर्वी सिरा बेहद संकरा हो गया है। कारण यह कि सड़क पर मौजूद बिजली के खंभे अब तक शिफ्ट नहीं किए गए। दस फुट की जगह में बड़े वाहन गुजर रहे हैं। साइड लेने में जरा सी चूक बाइक चालकों पर भारी पड़ सकती है। यही हाल सुभाष चौक पर है। यहां करीब 200 मीटर तक सड़क की पेंटिंग नहीं हो पाई है। बैतालपुर कस्बे में अतिक्रमण राह में रोड़ा बना है। मुसैला से सलेमपुर तक अभी रोलिंग का काम चल रहा है। कुछ जगहों पर पेड़ कटने बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण के बाद एनएच को हैंडओवर होगी सड़क
गोरखपुर-देवरिया-सलेमपुर मार्ग का चयन एनएच में हुआ है। फोरलेन का काम पूरा होने के बाद इसे राष्ट्रीय राजमार्ग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके बाद एनएच अपने मानक के अनुरूप काम कराएगी। अभी यही निर्माण अधूरा होने से इस सड़क के एनएच में बदलने की प्रक्रिया भी अटक गई है।


देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर फोरलेन निर्माण का काम 15 दिन में पूरा हो जाएगा। देवरिया-गोरखपुर मार्ग के निर्माण में तीन हफ्ते का समय लग सकता है। शहर में पोल शिफ्ट करने का काम आज रात से शुरू हो जाएगा। अभी 20 प्रतिशत धनराशि शासन से प्राप्त नहीं हुआ है। समय से धन अवमुक्त नहीं होने से निर्माण की समय सीमा प्रभावित हुई है। - डीके चौधरी, एक्सईएन पीडब्लूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed