फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   निडर होकर करें मतदान, खुद चुनें अपनी सरकार

निडर होकर करें मतदान, खुद चुनें अपनी सरकार

Fri, 29 Mar 2019 10:32 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
निडर होकर करें मतदान, खुद चुनें अपनी सरकार
रामपुर कारखाना डायट परिसर में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्येक्रम का अतिथियो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। - फोटो : अमर उजाला
रामपुर कारखाना। स्वीप अभियान के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प लिया। रंगोली और पोस्टर भी बनाए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान 19 मई को सजग और निडर होकर मतदान करें और अपनी सरकार खुद चुनें। उन लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करें, जो मतदाता होने के बाद भी मतदान में रुचि नहीं रखते। जिस प्रकार से किसी बडे़ कार्य को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता आवश्यक होती है, उसी प्रकार लोकतंत्र की स्थापना में शतप्रतिशत मतदाताओं की भूमिका भी जरूरी है। प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि डीएलएड प्रशिक्षु अपने साथ परिवारीजनों और आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। बीएसए ओमप्रकाश यादव ने भी मतदान में हिस्सा लेने का आह्वान किया। 2017 बैच की डीएलएड प्रशिक्षु प्रीति मिश्रा, श्वेतांबरी यादव, रीतू यादव व निधि मिश्रा ने सरस्वती व स्वागत गीत, 2018 बैच की चांदनी चौरसिया, प्रियंका मणि, चंद्रकला, सोनी यादव, रुबीना गुप्ता व श्रुति गुप्ता ने जागरूकता गीत पर समूह नृत्य, भानुप्रताप मल्ल, रोहित सिंह, विजय नारायण, देवेश मिश्र, अनंत मिश्र, हरिओम सिंह, अभिषेक गुप्ता व अवनीश यादव ने मतदान जरूरी है विषय पर नाटक की प्रस्तुति दी। अध्यक्षता डीआईओएस शिवचंद्र राम व संचालन प्रवक्ता प्रसून सिंह, प्रशिक्षु अनुपमा यादव व अनुपम उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बीडीओ अमित कुमार, बीईओ विनोद त्रिपाठी, धर्मेंद्र पांडेय, धनंजय चतुर्वेदी, खुर्शीद आलम, अबीदुल्लाह सिद्दीकी, रशीद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed