{"_id":"5c9a5d92bdec22068c429a15","slug":"91553620370-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 वर्षों में कांग्रेस ने क्यों नहीं मिटाई गरीबी : जयप्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 वर्षों में कांग्रेस ने क्यों नहीं मिटाई गरीबी : जयप्रताप
विज्ञापन
महारानी चंडिका छात्रावास में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सूबे के आबकारी मंत्री जयप्रताप सिंह ने मंगलवार को देवरिया लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान का बिगुल फूंका। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश के भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई तो विपक्ष पर जोरदार हमले भी किए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के न्यूनतम आय गारंटी योजना को छलावा करार देते हुए कहा कि 55 वर्षों तक सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस ने इसे क्यों लागू नहीं किया।
महारानी चंडिका छात्रावास परिसर में आयोजित विजय संकल्प सभा में जयप्रताप सिंह ने कहा कि मोदी और भाजपा की नीतियों से सभी विपक्षी दलों ने घबराकर महामिलावट गठबंधन कर लिया है। देश को लूटने और अपना काला धन बचाने के लिए सभी लुटेरे एक हुए हैं। जनता इसे समझ चुकी है। उनके बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में दो बच्चों के परिवारों को टैक्स देना पड़ता था और 20 सदस्यों वाले परिवार को अनुदान मिलता था। भ्रष्टाचार और कांग्रेस के अत्याचार के खिलाफ जनता ने 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को बहुमत दिया। नरेंद्र मोदी का गठबंधन देश के 130 करोड़ लोगों से है। विपक्षी इससे हताश हैं। कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सपा-बसपा की जो सरकारें चीनी मिलें नहीं चला सकीं, वह अब देश चलाने का दंभ भर रही हैं। जिला प्रभारी श्रीराम चौहान ने कहा कि पहले भारत की गणना कमजोर राष्ट्र के रुप में होती थी, लेकिन मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत राष्ट्र बनकर उभरा है। सभा में क्षेत्रीय मंत्री प्रेमचंद्र मिश्र, जितेंद्र प्रताप राव, जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष जेपी शाही, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी हरेंद्र सिंह, रवींद्र प्रताप मल्ल, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, प्रेम अग्रवाल, राजेंद्र मल्ल, अनिरुद्ध मिश्र, रामाशीष मौर्य आदि मौजूद रहे। संचालय कृष्णनाथ राय ने किया।
व्यक्ति नहीं, दल के साथ कार्यकर्ता
भाषण से पूर्व पत्रकारों से वार्ता में आबकारी मंत्री ने टिकट वितरण के सवाल पर कहा कि सांसद कलराज मिश्र के इन्कार के बाद पार्टी सुयोग्य व्यक्तित्व की तलाश कर रही है। यहां अंतिम चरण में चुनाव है। लिहाजा अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक टिकट घोषित हो सकता है। कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता दल के साथ मजबूती से खड़ा है। जिसे भी टिकट मिलेगा, उसे जीताने के लिए जी-जान लगा देगा। प्रियंका गांधी के अयोध्या दौरे से जुड़े सवाल पर कहा कि हिंदू होने के नाते हर व्यक्ति की रामजन्म भूमि से आस्था होना जायज है।
विज्ञापन
मंच से भी गायब रही आडवाणी की तस्वीर
टिकट कटने के बाद अब भाजपा के शीर्ष पुरुष लालकृष्ण आडवाणी की तस्वीर भी मंच से गायब होने लगी है। मंगलवार को विजय संकल्प सभा के मंच पर लगे बैनर में पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे नेताओं की तो तस्वीरें रहीं, लेकिन आडवाणी की तस्वीर गायब थी। हालांकि पंडाल के एक कोने में उनकी एक अकेली फोटो जरूर लगी थी। इसे लेकर चर्चाएं होती रहीं।