{"_id":"5c40b953bdec2273404df57b","slug":"91547745619-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी
स्टेशन रोड व रामपुर कारखाना में सपाइयों ने लगाई चौपाल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/रामपुर कारखाना। सपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अबूबकरनगर में पश्चिमी केबिन के पास सपाइयों ने चौपाल लगाई। उधर, रामपुर कारखाना के गुदरी बाजार में भी चौपाल लगाकर पूर्ववर्ती सपा सरकार की उपब्धियां बताई गईं। मौजूदा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए आगाह किया।
स्टेशन रोड पर पूर्व एमएलसी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान और पिछली सरकार के कार्यकाल में जमीन-आसमान का अंतर है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गरीब, मजदूर, किसान, मुसलमान सहित हर तबके के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं चलाई। लोगों को उसका भरपूर लाभ भी मिला। भाजपा सरकार के वादे सिर्फ छलावा साबित हुए हैं। कार्यक्रम में पूर्व जिला महासचिव हुसैन अहमद, उमेश नारायण शाही, सुदर्शन चौरसिया, प्रमोद यादव, डॉ. प्रवीर, दीनानाथ चौधरी, इम्तियाज अंसारी, कमलेश यादव, जावेद, विजय, अफसर जमाल चिश्ती, इमरान अहमद, शमशाद, असगर आदि मौजूद रहे। उधर, रामपुर कारखाना में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक गजाला लारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को आम जनता के कल्याण और भलाई की कोई फिक्र नहीं है। दोनों सरकारें आमजन की भलाई का कोई कार्य नहीं कर रही हैं। जनता इसका जवाब आगामी लोकसभा चुनाव में जरूर देगी। उन्होंने गरीबों को कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राजू मद्धेशिया, दयाशंकर यादव, अशोक मद्धेशिया, धर्मवीर गुप्ता, मोहम्मद इस्माइल अंसारी, विजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।