{"_id":"5c3e1285bdec227365148274","slug":"91547571845-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घट गए रेट, फिर भी 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घट गए रेट, फिर भी 2
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाम घटा, फिर भी 280 में बेच रहे यूरिया
किसानों की शिकायत के बाद अफसरों ने की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। देसही देवरिया क्षेत्र में प्राइवेट दुकानों पर मनमाने कीमत पर यूरिया बेची ही जा रही है, जंगल बेलवा चौराहे पर साधन सहकारी समिति पर भी अधिक दाम वसूला जा रहा है। कीमत घटने के बाद भी यहां पुराना दर ही लिया जा रहा है। सचिव की मनमानी से नाराज किसानों ने मंगलवार को समिति पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे अफसरों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। क्षेत्र के हरैया साधन सहकारी समिति जंगल बेलवा चौराहे पर मंगलवार को यूरिया वितरित हो रही थी। दो दिन पूर्व कीमत घटने के बावजूद 45 किलोग्राम की बोरी 266.50 की जगह 280 रुपये में किसानों को बेची जा रही थी। किसानों के एतराज पर जिम्मेदार उल्टे फटकारने लगे। इस पर ज्यादातर किसान किल्लत की वजह से लेकर चले गए, मगर कई अड़ गए। जिला कृषि अधिकारी को फोनकर इसकी शिकायत की। जिला कृषि अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को भेजकर जांच कराई। शिकायत सही मिलने पर सचिव को फटकार लगाई। शेष बची खाद को नए रेट पर ही बेचने की हिदायत दी। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी मो. मुजम्मिल ने बताया कि शिकायत मिलने पर टीम भेजा गया था। जांच में शिकायत सही पाई गई। पूछताछ में सचिव ने नए रेट की जानकारी होने की बात कही है। उसे हिदायत दी गई है।