फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सीएचसी में तिमारदारों डॉक्टर के न रहने पर किया हंगामा

सीएचसी में तिमारदारों डॉक्टर के न रहने पर किया हंगामा

Fri, 24 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में तिमारदारों डॉक्टर के न रहने पर किया हंगामा
सीएचसी में तीमारदारों ने किया हंगामा
विज्ञापन

डॉक्टर व फार्मासिस्ट से किया दुर्व्यवहार
पुलिस ने हंगामा करने वालों को पकड़कर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। सीएचसी में गुरुवार की रात मरीज लेकर उपचार कराने आए तीमारदारों ने डॉक्टर के न मिलने पर हंगामा किया। काफी देर तक फार्मासिस्ट से उलझे रहे। जब डॉक्टर पहुंचे तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ने पर डॉक्टर ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस हंगामा करने वालों को कोतवाली पकड़कर ले गई। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली गांव निवासी अभिषेक सिंह के चार वर्षीय बेटे अर्नव को बुखार हो गया था। उसको लेकर इलाज के लिए चार लोग रात 10:30 बजे सीएचसी पहुंचे। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर मौजूद नहीं थे। वह भोजन करने गए थे। इस बीच तीमारदार हंगामा करने लगे। आरोप है कि काफी देर तक वे फार्मासिस्ट से उलझते रहे। भोजन करने के बाद इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शिवरतन पहुंचे। डॉक्टर के पहुंचने पर तीमारदार भड़क गए और हंगामा करने लगे। मामला बढ़ते देखकर डॉक्टर ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई। जिन्हें बाद में छोड़ दिया। डॉक्टर शिवरतन ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


तीन नर्सिंगहोम और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी
टीम को देखकर अस्पताल छोड़कर भागे संचालक, लिंग परीक्षण की बात सामने आई
एसीएमओ ने नोटिस देकर तीन दिन के अंदर मांगा जवाब, सीएमओ तक पहुंची थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। एक अल्ट्रासाउंड और तीन नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम को देखकर अस्पताल संचालक और कर्मचारी भाग खड़े हुए। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कोई डॉक्टर नहीं मिला और लिंग परीक्षण होने की पुष्टि हुई। संचालकों को एसीएमओ ने नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथरदेवा इलाके में बिना पंजीकृत नर्सिंगहोम संचालित होने की शिकायत किसी ने सीएमओ से की थी। शुक्रवार को एसीएमओ ने दोपहर में टीम के साथ प्रजापति नर्सिंग होम महुआवनी, आयुष चिकित्सालय महुआनी, फेमली हास्पिटल सेंटर पथरदेवा में छापेमारी की। टीम को देखकर संचालक और कर्मचारी भाग निकले। एक घंटे तक इंतजार के बाद कोई आया नहीं तो दीवार पर नोटिस चस्पा कर तीन दिन के अंदर साक्ष्यों और कागजात के साथ कार्यालय में प्रस्तुत होने को कहा गया है। इसके बाद टीम शिव अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंची। यहां पर एक भी मरीज नहीं थे और डॉक्टर भी गायब था। संचालक अभय राव कोई भी कागजात नहीं दिखा जाए। गुरुवार को जिनका अल्ट्रासाउंड हुआ था। उन मरीजों के मोबाइल पर फोन एसीएमओ ने फोन कर जानकारी ली। दो महिलाओं ने बताया कि शुक्रवार को लिंग परीक्षण की रिपोर्ट देने के लिए संचालक बुलाए थे। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लिंग की जांच करने की पुष्टि हुई है। तीनों अस्पताल संचालक और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक को नोटिस दिया गया है। तीन दिन के अंदर जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

एक डॉक्टर मिली गायब, प्रसव कक्ष में गंदगी
देवरिया। दोपहर में एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह सीएचसी पथरदेवा, पीएचसी पथरदेवा और सीएचसी तरकुलवा पहुंचे। तरकुलवा में डॉ. पूजा पांडेय कई दिनों से अनुपस्थित मिलीं। वहीं, ओटी में गंदगी था। डाइट रजिस्टर मेंटेन नहीं था और किसी भी प्रसूता को 48 घंटे तक अस्पताल में नहीं रखा गया था। इस संबंध में सीएचसी और पीएचसी प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

सुपोषण मेले का होगा लाइव टेलीकास्ट
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर लखनऊ में शनिवार को आयोजित पोषण अभियान व सुपोषण स्वास्थ्य मेले के उद्घाटन का लाइव टेलीकास्ट जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर होगा। सीधे प्रसारण के लिए सभी जगहों पर एलईडी की व्यवस्था की गई है। जिलास्तरीय अधिकारी ब्लॉक स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
सुुबह आठ बजे से होने वाले लाइव टेलीकास्ट के लिए विकास खंड स्थित स्वास्थ्य केंद्र के अलावा सभी सब सेंटरों पर एलईडी टीवी एक दिन पूर्व लगा दी गई है। जिला चिकित्सालय में महिला अस्पताल के सामने भी टीवी की व्यवस्था की गई है। जहां तमाम आशा कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल आईं महिलाएं भी सुपोषण स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन लाइव देखेंगी। मेले में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग व पंचायती राज विभाग की ओर से स्टॉल लगाया जाएगा। इसमें कुपोषण से रोकथाम, किशोरी बालिकाओं बच्चों व अन्य लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच के अलावा स्वच्छता से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिला मुख्यालय पर मेले का उद्घाटन डीएम अमित किशोर करेंगे। जबकि ब्लॉकस्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का उद्घाटन जनपदस्तरीय अधिकारी करेंगे। मझगावां में सीडीओ, बैतालपुर में सीएमओ, रामपुर कारखाना में अपर जिलाधिकारी, बरहज, रुद्रपुर, सलेमपुर में एसडीएम, भागलपुर में पीओ डूडा, बनकटा में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, भलुअनी में डीसी मनरेगा, देसही में समाज कल्याण अधिकारी, लार में जिला कृषि अधिकारी, भटनी में डीआईओएस, गौरी बाजार में बीएसए, पथरदेवा स्वास्थ्य केंद्र पर डीडीओ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।


जांच अधिकारी को देख भागे डॉक्टर, कर्मचारी
- नर्सिंग होम में गर्भपात कराने का ऑडियो वायरल होने का मामला
बघौचघाट। पथरदेवा कस्बे के एक निजी नर्सिंग होम के डॉक्टर का ऑडियो बृहस्पतिवार को वायरल हो गया जिसमें डॉक्टर गर्भपात करने की बात करता है। इस मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह जांच करने पहुंचे। वहां स्टाफ नदारद रहा। नोडल अधिकारी ने दीवार पर नोटिस चस्पा कर दी।

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ जिसमें एक डॉक्टर एक युवक से गर्भपात के लिए पैसे मांग रहा है और गर्भपात करने के लिए लड़की के साथ आने को बोलता है। इस मामले में समाजसेवी वेद प्रकाश तिवारी ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से लिखित शिकायत की थी। मामले की जांच के लिए उसके बाद जिलाधिकारी ने सीएमओ को जांच सौंपा थी। शुक्रवार को जांच के लिए पहुंचे करने पहुंचे नोडल अधिकारी को देखते ही नर्सिंग होम के डॉक्टर कर्मचारी भाग खड़े हुए। नोडल अधिकारी ने दीवार पर नोटिस चस्पा कर दी। उन्होंने तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed