{"_id":"5af9c11b4f1c1be5408b5427","slug":"91526317339-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपा पुल पर आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपा पुल पर आवागमन बाधित
Updated Mon, 14 May 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
बरहज पीपा पुल के टूटे एप्रोच को देखते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। नगर स्थित घाघरा नदी पर आवागमन के लिए निर्मित पीपा पुल का एप्रोच रविवार की रात तेज आंधी-पानी के दौरान बह गया। आंधी और बारिश के कारण नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हुई, जिससे पुल का करीब पांच मीटर दक्षिणी एप्रोच नदी में बह गया। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। हालांकि कुछ लोग जान जोखिम में डालकर लोहे के एंगल के जरिए आने-जाने की कोशिश करते रहे।
रविवार की रात करीब 11 बजे तेज हवा और धूल के गुबार के बाद हुई तेज बारिश से अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। सोमवार की सुबह आने-जाने वाले लोग नदी के किनारे खिसका पांटून और रेनकट देखकर शोर मचाने लगे। कुछ राहगीर खतरा मोल लेकर एंगलों के रास्ते आवाजाही कर रहे थे। जानकारी होते ही प्रभारी थाना निरीक्षक रामधारी मिश्र मयफोर्स पहुंच गए। उन्होंने पुल के रास्ते होने वाली आवाजाही बंद कराकर आला अधिकारियों को अवगत कराया। पीडब्लूडी के जेई मोहन लाल गुप्त, मेठ राजेश्वर के साथ मौके पर पहुंचकर एप्रोच सही कराने में जुट गए। मौके पर सहायक अभियंता सीपी सिंह भी मौजूद थे। इस संबंध में एसडीएम अरुण सिंह ने बताया कि एप्रोच ठीक कराने का काम तेजी से हो रहा है। जल्द ही आवागमन सुचारु करा दिया जाएगा।