{"_id":"5a7f24fe4f1c1b2a788b517e","slug":"91518281982-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता को लेकर अफसर संजिदा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता को लेकर अफसर संजिदा नहीं
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। स्वच्छता अभियान को अफसर संजीदा नहीं हैं। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के निरीक्षण में इसकी पोल खुल गई। इससे नाराज मंत्री ने जिम्मेदारों को सफाई के प्रति हिदायत दिया और अधूरे पड़े बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा।
कैबिनेट मंत्री शनिवार को सुबह करीब 11 बजे कृषि मंडी पहुंचे। मंडी परिसर में चारो ओर गंदगी का अंबार लगा था। यह देख वहां मौजूद कर्मचारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पूरा देश स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में जुटा है। लेकिन मंडी में फैली गंदगी अच्छी बात नहीं है। स्वस्थ्य समाज के लिए सफाई जरूरी है।
विभागीय जिम्मेदारों को सफाई के प्रति सतर्क और सक्रिय रहने की हिदायत दी। शौचालय में भी सफाई नहीं थी। साथ में मौजूद डीएम सुजीत कुमार और सदर एसडीएम राकेश सिंह से कृषि मंडी के अधूरे पड़े भवन का निर्माण कराने का निर्देश दिया। करीब 45 मिनट तक कैबिनेट मंत्री मंडी का निरीक्षण किए। कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याओं को मंत्री के सामने रखा। उन्होंने इसका निदान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा नेता और विभागीय अफसर मौजूद रहे।