{"_id":"59de4c7a4f1c1b6a678b55fb","slug":"91507740794-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग को हादसे का इंतजार,नहीं बदला जा रहा जर्जर तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग को हादसे का इंतजार,नहीं बदला जा रहा जर्जर तार
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शहर के घनी आबादी के बीच ऊपर से गुजर रहा बिजली का जर्जर हो चुका है। बांस की फट्टी तार में बांधकर आपूर्ति की जा रही है। क्योंकि ये अक्सर आपस मेें टकराकर चिंगारी फेंकते रहते थे। यदि समय रहते विद्युत विभाग नहीं चेता तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसको लेकर चिंतित कॉलोनी के लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन जिम्मेदार इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
बिजली विभाग की लापरवाही के चलते रुद्रपुर के नकटापार गांव में खेत में टूटकर गिरे विद्युत तार की चपेट में आने से चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा झुलस गया। बिजली के जर्जर तार टूटने से हो रहे हादसे के बाद भी विभागीय जिम्मेदार सबक नहीं ले रहे हैं। शहर के हनुमान मंदिर रोड, कोआपरेटिव चौराहा, भटवलिया, अमन गेट, उमानगर, सीसी रोड, सुभाष चौक, साकेत नगर, न्यू कॉलोनी सहित कई चौक-चौराहों और कॉलोनियों में जर्जर तार घनी आबादी के ऊपर से गुजरा है। शहर के अश्वनी तिवारी ने इसकी शिकायत तहसील दिवस में की था। बावजूद इसके बिजली के ढीले तार ठीक नहीं किए गए। रवि, राजकुमार, कृष्णा सिंह, प्रवीण तिवारी आदि ने एसडीओ से शहर में जानलेवा बने जर्जर तार बदलने की मांग एक माह पूर्व की थी। जर्जर तार की वजह से सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति भी लोगों को नहीं मिल पा रही है। तार टूटने और लोकल फाल्ट के चलते दिक्कतें बढ़ रही हैं। एक्सईएन संतोष कुमार ने बताया कि शहर में कुछ स्थानों पर जर्जर तार बदल दिया गया है। कुछ स्थानों पर बदलने के लिए तार आया है। जल्द ही तारों को बदलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।