फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मनबढ़ सिपाही ने चालकों को पीटा, एसपी से शिकायत

मनबढ़ सिपाही ने चालकों को पीटा, एसपी से शिकायत

Tue, 10 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
मनबढ़ सिपाही ने चालकों को पीटा, एसपी से शिकायत
सलेमपुर। खाकी का रौब दिखा एक सिपाही ने बस स्टैंड पर दो वाहन चालकों की पिटाई कर दी। इसमें एक चालक की आंख पर गंभीर चोट आई है। नाराज लोगों ने सिपाही को दौड़ाया, लेकिन वह भाग निकला। नाराज लोग कोतवाली पहुंचे तो कोतवाल कार्यालय से उठकर आवास में चले गए। वाहन मालिकों ने दो सिपाहियों की शिकायत ने एसपी से की है। नगर के बस स्टैंड पर मंगलवार को एक सिपाही ने वर्दी का रौब खूब दिखाया। इससे वाहन चालकों में खलबली मची रही। कोतवाली क्षेत्र के अतरौली गांव निवासी अताउल्लाह अंसारी पिकअप चलाते हैं। मंगलवार को वह सोहनाग मोड़ पर वाहन खड़ाकर केला खरीद रहे थे। इसी बीच बाइक से सिपाही पहुंचा और वाहन हटाने को कहा। चालक अभी कुछ समझ पाता कि सिपाही उसे लाठी से पीटना शुरू कर दिया। इससे उसकी एक आंख गंभीर रूप से चोटिल हो गई। इसके अलावा हरैया निवासी राम भज्जू टेंपो से सवारी उतार रहा था। सिपाही उसे भी गाली देेने लगा। चालक ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। घायल चालक का इलाज सीएचसी पर कराया गया। सिपाही की हरकत देख लोग उग्र हो गए और दौड़ा लिए। मामला बढ़ता देख सिपाही वहां से खिसक गया। घायल पिकअप चालक को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित वाहन चालकों ने एसपी राकेश शंकर से इसकी शिकायत की है। सीओ शितांशु यादव ने कहा कि अगर सिपाही ऐसा किया है तो गलत है। मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed