फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   11 डॉक्टरों के भरोसे 27 होम्योपैथिक अस्पताल

11 डॉक्टरों के भरोसे 27 होम्योपैथिक अस्पताल

Thu, 14 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
11 डॉक्टरों के भरोसे 27 होम्योपैथिक अस्पताल
नीलांबुज मिश्र
विज्ञापन

देवरिया। राजकीय होम्योपैथिक अस्पतालों का बुरा हाल है। इसकी वजह डॉक्टरों की कमी और तैनात कर्मचारियों की मनमानी है। अधिकांश अस्पताल उधार के भवन में संचालित हो रहे हैं। इसकी वजह से मरीजों को होम्योपैथ का इलाज मिलना मुश्किल है। इसको लेकर जिम्मेदार लापरवाह हैं।
जिले में 27 राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल हैं। सिर्फ 11 डॉक्टरों की तैनाती है। इसमें तीन डॉक्टरों की ड्यूटी दो अस्पताल और अन्य की तीन-तीन अस्पतालों पर लगाई गई है। ड्यूटी के अनुसार डॉक्टरों को अस्पताल पहुंचना होता है, लेकिन अधिकांश डॉक्टर नहीं जाते। फार्मासिस्टों के भरोसे अस्पताल चलता है। गोड़वली, कुंडौली, अहिल्यापुर, सिरिसिया, रामपुर अवस्थी सहित कई अस्पताल उधार के भवन में संचालित हो रहे हैं। अस्पताल पर मौजूद फार्मासिस्ट और वार्डब्याय समय से अस्पताल तक नहीं खोलते हैं। कागजों में मरीजों का इलाज होता है और अस्पताल भी टाइम से खुलता है। इसकी वजह मॉनीटरिंग करने वाले अफसर खुद लापरवाह हैं। इसके चलते लोगों को घर के नजदीक होम्योपैथ का इलाज नहीं उपलब्ध हो पा रहा है। जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. एसके सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की कमी से दिक्कत हो रही है। अस्पतालों का संचालन सही तरीके से होता है। शिकायत के अनुसार दोषियों पर कार्रवाई होती है।
विज्ञापन


इतने डॉक्टरों की है तैनाती
देवरिया। राजकीय होम्योपैथ अस्पताल में डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा, डा. अभय कुमार, डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, डॉ. रवीश, डॉ. सत्यनरायण प्रसाद, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. मनोज गौड़, डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. पुनीता राय, डॉ. अशोक गौड़, डॉ. एसके सिंह की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed