फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पति के साथ दुर्घटना नहीं, साजिश हुई है

पति के साथ दुर्घटना नहीं, साजिश हुई है

Fri, 08 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
पति के साथ दुर्घटना नहीं, साजिश हुई है
मेहरौनाघाट। पोल पर फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से झुलसे प्राइवेट लाइनमैन के समर्थन में लोगों ने सड़क जाम किया। नाराज महिलाओं ने इसे एक दुर्घटना नहीं साजिश बताया। वहीं आरोपी जेई और विद्युत उपकेंद्र पर जमघट लगाने वाले अराजकतत्व घटना के बाद से भाग गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सड़क जाम करने वालों को खदेड़ा।
विज्ञापन

लार विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई सुधीर यादव के सह पर विद्युत उपकेंद्र पर अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता था। इसकी शिकायत कई बार विभागीय अफसरों से लोगों ने किया। बावजूद इसके जेई अपनी आदत में सुधार नहीं लाया। तीन दिन पूर्व जनुआ गांव निवासी प्राइवेट लाइनमैन बलिंद्र यादव इसरौली गांव में देर शाम को फाल्ट ठीक करने गया था। पोल पर काम करते समय अचानक किसी ने बिजली आपूर्ति चालू कर दी। इससे लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया और उसका एक हाथ कट गया। घटना के बाद सभी वर्कर और जेई भाग गए। जीवन और मौत से लाइनमैन मेडिकल कॉलेज में जूझ रहा है। लाइनमैन के पिता केदार यादव की तहरीर पर पुलिस ने जेई सुधीर यादव पर केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को दिन में करीब 10 बजे लाइनमैन के घर की महिलाओं के साथ गांव के लोग विद्युत उपकेंद्र के समीप तिराहे पर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को खदेड़ा। इसकी वजह से एक घंटे तक आवागमन रामजानकी मार्ग पर ठप रहा। लाइनमैन की पत्नी पुष्पा देवी और बहन शर्मिला पुलिस से जेई और प्राइवेट वर्करों पर साजिश के तहत पोल पर चढ़ने के दौरान बिजली चालू करने का आरोप लगाई। एसओ भीष्मपाल सिंह ने बताया कि कुछ महिलाएं अपनी मांगों को लेकर सड़क जाम की थी। समझा बुझाकर जाम खत्म कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed