{"_id":"599087ed4f1c1bc2288b4598","slug":"91502644205-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर जताया विरोध
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज (देवरिया)। बाबा राघवदास मेडिकल कालेज गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से गरीब परिवार के बच्चों के मौत पर सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। कार्यकर्ता बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री के दिए बयान को गलत ठहरा रहे थे।
रविवार को शाम करीब 5 बजे महेन के कुसम्हा चौराहे पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के पुतले का शव यात्रा निकाल विरोध प्रदर्शन करते हुए दुर्गा मंदिर के समीप बरहज-रुद्रपुर मार्ग पर प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। विधान सभाध्यक्ष का आरोप था कि सरकार के हीला हवाली से बच्चों की जान गई है। इस मामले में उन्हें मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए। इस दौरान रामबहादुर यादव, सुबाष यादव, गोस्वामी अनिल भारती, राजनाथ यादव, रामजी, योगेन्द्र गोंड़, लक्ष्मण, इमरान खां, शहाबुद्दीन आदि उपस्थित रहे।