{"_id":"596116674f1c1b211d8b45a9","slug":"91499534951-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में दो लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में दो लाख की चोरी
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। मालीबारी गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का ताला तोड़कर आठ लैपटॉप सहित कई सामान उठा ले गए। चोरी गए सामानों की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना के पहले चोर घर के अंदर सोए लोगों के कमरे में बाहर से ताला बंद कर दिए थे। घटना की जानकारी लोगों को उस वक्त हुई जब सुबह उठे और बाहर से ताला बंद पाया।
मालीबारी में मेराज आलम छात्र-छात्राओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र आवास के पास स्थित एक कमरे में चलाते हैं। शुक्रवार की रात चोर मुख्य गेट से आवास के होते में पहुंच कर अंदर सो रहे घर के सदस्यों को बाहर से ताला बंद कर दिए। इसके बाद चोर कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर अंदर रखा आठ लैपटॉप, उसका चार्जर और एक कैमरा उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह उस वक्त हुई जब उनके पिता हाजी मुस्तफा हसन सुबह मस्जिद का आजान सुनकर नमाज पढ़ने के लिए उठे। दरवाजा बाहर से बंद होने घर के लोगों को जगाकर ताला तोड़वाया। बाहर देखा तो कंप्यूटर कक्ष का ताला टूटा मिला। इसकी सुचना 100 नंबर पर पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, तहरीर मिली है।