फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बरहज तहसील में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा पत्रक

बरहज तहसील में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा पत्रक

Wed, 14 Jun 2017 10:19 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
बरहज तहसील में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा पत्रक
बरहज। प्रशासन ने नगर और भलुअनी में नोटिस जारी कर सड़क किनारे अतिक्रमण हटवाने का फरमान जारी किया है। इसको लेकर व्यापारियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को पत्र दिया।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा नेता और व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अमरेंद्र गुप्त के नेतृत्व में नगर और भलुअनी के फुटपाथ और ठेला व्यापारियों ने हक के लिए विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना था कि सड़क के किनारे लगने वाली दुकानों को प्रशासन द्वारा हटवाए जाने से दुकानदारों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या पैदा हो जाएगी। व्यापारियों की मांग है कि प्रशासन दुकानों को हटवाने से पूर्व सब्जी और फलमंडी हेतु सरकारी भूमि आवंटित कर विस्थापित कराया जाए। व्यापार संघ ने अतिक्रमण हटवाए जाने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किए जाने की चेतावनी दी। इस बाबत उपजिलाधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि पटरी और ठेला व्यवसायियों की समस्या को देखते हुए भलुअनी में ग्राम समाज की भूमि पर सब्जी और फल की दुकान लगाने का निर्देश दिया गया है। जबकि नगर और भलुअनी मुख्य चौराहे के मुख्य सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण को होने वाली दुर्घटनाओं आदि को देखते हुए अतिशीघ्र खाली कराया जाएगा। इस दौरान अक्षय मद्धेशिया, कपूर चंद मद्वेशिया, राजेश वर्मा और रमेश चंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed