{"_id":"593d21344f1c1b8b3e8b457e","slug":"91497178420-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में लगी आग, ठप रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में लगी आग, ठप रही आपूर्ति
Updated Sun, 11 Jun 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर (देवरिया)। सीएचसी के समीप लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग पकड़ लिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इसकी वजह से नगर में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली मिस्त्रियों के प्रयास के बाद इसे ठीक किया गया। वहीं बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से नगरवासियों को गर्मी में दुश्वारियां झेलनी पड़ी।
नगर के सीएचसी के समीप लगे ट्रांसफार्मर में दोपहर में आग पकड़ लिया। लोगों की सूचना पर आपूर्ति बंद की गई। इसके चलते तहसील वार्ड, भठवा धर्मपुर और सीएचसी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गर्मी से बेहाल लोगों के दबाव को देखते हुए कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर ठीक करने में जुट गए। पांच घंटे प्रयास के बाद ट्रांसफार्मर को ठीक किया जा सका। इसके बाद नगर की आपूर्ति चालू हुई। नगर के लोगों का कहना है कि दोपहर में प्रत्येक दिन बिजली की कटौती दो से तीन घंटे हो रही है। बार-बार शिकायत के बाद भी इसमें सुधार नहीं किया जा रहा है। इससे गर्मी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत जेई ने बताया कि ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने के चलते नगर की आपूर्ति ठप थी। इसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दिया गया है।