{"_id":"62b5fa7c20b7b26d284b09ca","slug":"9-found-corona-positive-including-medical-student-deoria-news-gkp441512477","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के छात्र समेत नौ मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के छात्र समेत नौ मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज के छात्र समेत नौ मिले कोरोना संक्रमित
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के एक छात्र समेत नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि सात लोग स्वस्थ भी हुए है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बाइस हो गई है।
शुक्रवार को आई रिपोट में छह महिलाएं शामिल हैं। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज का एक छात्र संक्रमित मिला है। सदर विकास खंड क्षेत्र दो व्यक्ति व चार महिलाएं जांच में संक्रमित मिली हैं। बरहज व भटनी ब्लॉक की दो महिलाएं संक्रमित मिली हैं। जनपद में अब तक कुल 22701 संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 22449 लोग स्वस्थ हो गए हैं। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा ने कहा कि जिला अस्पताल में संक्रमित मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गई है। दस बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसमें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, अन्य उपकरण तथा दवाएं उपलब्ध हैं।
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि जिले में नौ कोरोना संक्रमित मिले हैं। होम आइसोलेशन के सात लोग ठीक हो गए हैं। एक्टिव केस है।