{"_id":"640c32e8d5cb64ed84096459","slug":"83-thousand-looted-from-chicken-businessman-in-deoria-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया में मुर्गा व्यवसायी से 83 हजार की लूट, पूर्व प्रधान समेत छह पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया में मुर्गा व्यवसायी से 83 हजार की लूट, पूर्व प्रधान समेत छह पर केस दर्ज
Sat, 11 Mar 2023 01:21 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, भटनी।
संवाद न्यूज एजेंसी, भटनी।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Mar 2023 01:21 PM IST
सार
एसओ श्यामानंद राय ने बताया कि मुर्गा व्यवसायी से लूट के आरोप में तीन नामजद व तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। शिकायत पर पुलिस ने डेमुसा गांव के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र यादव, अभय यादव, चंदन सिंह व अज्ञात पर लूट, मारपीट, तोड़फोड़ आदि का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुर्गा व्यवसायी से दिनदहाड़े 83 हजार रुपये लूट के आरोप में पुलिस ने शनिवार को पूर्व प्रधान समेत छह पर केस दर्ज किया है। घटना होली के दिन की बताई जा रही है। कार्रवाई के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि आरोपियों ने इसे चुनावी रंजिश बताते हुए इसे साजिश करार दिया है।
भटनी के डेमुसा खास गांव के रहने वाले कमरुल अंसारी की खोरीबारी रामपुर चौराहे पर किराना की दुकान है। वहीं उनका बेटा आबिद अंसारी मुर्गा व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। तहरीर में कमरुल ने बताया है कि होली के दिन बुधवार दोपहर उनका बेटा मुर्गा सप्लाई कर पिकअप से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में शराब के नशे में घुत पूर्व प्रधान धर्मेंद्र यादव, अभय यादव व चंदन सिंह ने कुछ लोगों के साथ पिकअप रोकने का प्रयास किया।
अनहोनी का अंदेशा होने पर पिकअप चला रहा बेटा किसी तरह से वहां से निकल गया। लेकिन आरोपियों ने बाइक से पीछा कर डेमुसा प्राथमिक विद्यालय के समीप वाहन रोक दिया। गाड़ी रोकने पर आरोपी मुर्गा व्यवसाई की पिटाई करने लगे। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी पॉकेट में रखे 83 हजार रुपये लूट कर भाग गए।
विज्ञापन
शिकायत पर पुलिस ने डेमुसा गांव के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र यादव, अभय यादव, चंदन सिंह व अज्ञात पर लूट, मारपीट, तोड़फोड़ आदि का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों ने घटना को निराधार बताते हुए एसपी से शिकायत कर जांच कराने की मांग की है।
एसओ श्यामानंद राय ने बताया कि मुर्गा व्यवसायी से लूट के आरोप में तीन नामजद व तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।