{"_id":"5f2c45558ebc3e3cee2e0afa","slug":"83-report-positive-in-deoria-deoria-news-gkp360874249","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट समेत 83 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्ट समेत 83 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्मासिस्ट समेत 83 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
मईल न्यू पीएचसी पर तैनात हैं फार्मासिस्ट और उनके परिवार के चार लोग संक्रमित
संक्रमितों की संख्या हुई 1694, कोरोना से 11 लोगों की हो चुकी है अब तक मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खुद की लापरवाही से लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को 83 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें किसी भी संक्रमितों में कोई लक्षण नहीं था। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1694 हो गई है। उधर, पैना गांव निवासी एक महिला की तबीयत खराब होने पर उसे बस्ती मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया, जहां उसकी बृृहस्पतिवार को मौत हो गई। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
न्यू पीएचसी मईल के फार्मासिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इनके संपर्क में रहने वाले भाई, भतीजी, बहन और मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिवार के सभी लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। अस्पताल को सील कर सैनिटाइज कराया गया है। भाटपाररानी नगर पंचायत के एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गौरीबाजार सीएचसी के एक स्वास्थ्य कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अबूबकर नगर, उमानगर, देवरिया खास के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिरजम के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ कार्यालय के सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कई लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है, जबकि अधिकांश लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। इस बाबत सीएमओ डॉ आलोक पांडेय ने बताया कि 83 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों की संख्या 1694 हो गई है। एक महिला की बस्ती में इलाज के दौरान मौत हो गई।
लॉकडाउन के उल्लंघन में किराना दुकान सील
भाटपाररानी। लॉकडाउन के उल्लंघन में गुरुवार को एसडीएम ने नगर के एक किराना की दुकान को सील कर दिया है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए नगर में पांच अगस्त से 10 तक लॉकडाउन है। इसमें मेडिकल स्टोर्स को छोड़ कर सभी दुकानों को बंद रखना है। बृहस्पतिवार को स्टेशन रोड में किराना दुकानदार अरविंद मद्धेशिया दुकान खोल कर सामान बेच रहा था। इसी बीच एसडीएम सौरभ सिंह, नायब तहसीलदार करन सिंह पहुंच गए। दुकान खुला देख अधिकारियों ने दुकान को सील कर दिया। एसडीएम ने बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन में किराना दुकानदार अरविंद मद्धेशिया की दुकान खुली थी, जिसे सील कर नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में नगर में संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, एहतियात के लिए लॉकडाउन किया गया है।
विज्ञापन
बिजली विभाग का दफ्तर हुआ सील
सलेमपुर। बिजली विभाग के जेई कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। टाउन फीडर पर तैनात जेई को खांसी, बुखार आदि की शिकायत पर कोरोना के लक्षण देखते हुए उनकी जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने के चलते विभाग में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को बिजली विभाग के मुख्य गेट को सील कर दिया गया।
कोविड-19 अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण
देवरिया। कोविड-19 सेंट्रल एकेडमी का निरीक्षण बृहस्पतिवार को डीएम अमित किशोर और सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन ने किया। संक्रमितों के इलाज में लगे डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों से डीएम से बात कर इलाज का हाल जाना और उनका मनोबल बढ़ाया। इसके अलावा मैटरनिटी विंग का भी अफसरों ने निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, सदर एसडीएम दिनेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
राज्यमंत्री के पुत्र सहित दो बैंक कर्मी भी संक्रमित
नगर में कोरोना से मौत पर हड़कंप, सीएचसी के दो कर्मी भी संक्रमित
सिर्फ नगर में सौ से ऊपर पहुंची संक्रमितों की संख्या
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। नगर के लाला टोली में कोरोना पॉजिटीव महिला की मौत हो गई। उसका इलाज देवरिया में चल रहा था। चिकित्सकों के गोरखपुर रेफर करने के बाद भी महिला के घर वाले उसे घर लाकर होम आइसोलेशन में रख दिए। क्षेत्र में कोविड से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। कोरोना विभिन्न राजनैतिक दल के नेताओं को चपेट में ले रहा है।
बरहज के विधायक और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के संक्रमित होने के बाद राज्यमंत्री के पुत्र एवं गौरीबाजार प्रधान संघ के अध्यक्ष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। नगर में पहली कोरोना से मौत के बाद हड़कंप मचा है। रामलक्षन स्थित बड़ौदा यूपी बैंक के दो कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बैंक को बंद कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक एलटी और महिला स्टाफ नर्स भी कोरोना पॉजिटिव मिले। नगर में पॉजिटिव की संख्या सौ के पार पहुंच गई है। वहीं, क्षेत्र में अब तक 142 मरीज मिल चुके हैं। हालांकि, इनमें से 70 प्रतिशत मरीज कोरोना को हरा कर वापसी कर चुके हैं। लेकिन संक्रमितों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ने से रुद्रपुर जिले का सर्वाधिक कोविड संक्रमित क्षेत्र बन चुका है। बावजूद इसके दुकानों पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के प्रयोग में लापरवाही बरत रहे हैं। भीड़ वाली जगहों पर कोविड के नियमों की धज्जियां उड़ाईं जा रही हैं। इस बाबत सीएचसी के अधीक्षक डॉ. दिनेश यादव ने कहा कि एक महिला संक्रमित थी। उसकी मौत हो चुकी है। इसकी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को भेज दी गई है। उसके संपर्क में आने वाले लोगों को चिह्नित कर जांच कराई जाएगी। मोहल्ले को सैनिटाइज कराने का नगर पंचायत प्रशासन को निर्देशित किया गया है।
10 से 14 तक सलेमपुर तहसील क्षेत्र में लॉकडाउन
सलेमपुर। नगर समेत तहसील क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसको देखते हुए तहसील प्रशासन ने नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में 10 अगस्त दिन सोमवार से शुक्रवार 14 अगस्त तक लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। शनिवार से रविवार तक पहले से ही लॉकडाउन निर्धारित है। शुक्रवार को दुकानें खुली रहेंगी। लॉकडाउन अब शनिवार आठ अगस्त से ही लागू हो जाएगा जो 16 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान दवा की दुकानें खुली रहेंगी। एसडीएम ओमप्रकाश बर्नवाल ने बताया कि 10 अगस्त से 14 अगस्त तक तहसील क्षेत्र में लॉकडाउन रखा गया है। इस दौरान की दुकानें खुली रहेंगी। लोग बहुत आवश्यक होने पर घरों से निकलें। लॉकडाउन का कड़ाई से पालन किया जाएगा।