{"_id":"5fcbc4628ebc3ecf6c6a8fd7","slug":"823-candidates-received-appoitment-letter-deoria-news-gkp375766873","type":"story","status":"publish","title_hn":"823 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
823 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
823 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र
देवरिया। जिले के परिषदीय स्कूलों को शनिवार को 823 और सहायक अध्यापक मिल गए। टाउनहाल स्थित ऑडिटोरियम और कोआपरेटिव सभागार में समारोह पूर्वक नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान सहित जिले स्तर के जनप्रतिनिधियों ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र पाने के बाद अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों के चेहरे खिल गए।
मुख्य अतिथि ने कहा कि पारदर्शिता व निष्पक्षता की मापदंडों पर खरा उतरने के कार्य के साथ ही शिक्षकों की नियुक्ति हुई। शिक्षक जैसा चाहे वैसा वातावरण सृजित कर सकता है, जीवन में वह प्रेरणा भर सकता है। शिक्षक का दायित्व समाज व देश के प्रति अहम है। ऐसे में नवनियुक्त शिक्षकों से अपेक्षा है कि विद्यार्थियों के जीवन में परिवर्तन लाने का कार्य करें। संकल्प के साथ कार्य करते हुए बच्चों में सृजन का भाव उत्पन्न करें।
सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि जीवन के नए क्षेत्र में संकल्प लेना होगा कि समाज को कैसे हम प्रेरणा दें। श्रेष्ठ शिक्षक बनने के लिए अपने कर्तव्यों का पूरे निष्ठा के साथ पालन अवश्य करें। सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं। इसके लिए उन्हें कार्यों से पहचान बनानी होगी, तभी गुरु व शिष्य के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा। सलेमपुर के विधायक काली प्रसाद ने कहा कि कायाकल्प योजना चलाकर स्कूलों का जहां कायाकल्प हुआ वहीं अब नवनियुक्त शिक्षकों से शिक्षा का कायाकल्प होगा। विधायक बरहज सुरेश तिवारी ने कहा कि बच्चों का भविष्य आपके हाथ में है। एक अच्छा नागरिक बनाने में अपना योगदान दें। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह ने कहा कि शुचिता व पारदर्शिता से शिक्षकों की नियुक्ति करने का कार्य इस सरकार की ओर से किया गया। डीएम अमित किशोर ने कहा कि स्कूल आवंटन में शिकायत का अवसर न आए, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा। अगर किसी को कोई भी शिकायत हो तो मोबाइल नंबर 9450494933 पर बताएं। समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
अतिथियों का किया स्वागत
अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर डीएम अमित किशोर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव, एडिशनल एसपी शिष्यपाल ने किया। समापन अवसर पर बीएसए संतोष कुमार राय ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस दौरान सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, डीआईओएस पीके शर्मा, एडीआईओएस रामहजूर, बीईओ विनोद त्रिपाठी, ज्ञानचंद मिश्र, शैलेंद्र सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, संजय मिश्र, नरेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश मिश्र, परमात्मा सिंह आदि मौजूद रहे।
सीएम के उद्बोधन का हुआ सीधा प्रसारण
कार्यक्रम के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण व उद्बोधन हुआ। सीएम ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को बेहतर कार्य करने का संकल्प दिलाया। इसके बाद जिले में समारोह का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि के हाथों इन्हें मिला प्रमाण
ज्योति कुमारी, मणि चंद्र गुप्ता, सोनू सरोज, बृजेंद्र कुमार मिश्र, बलवंत यादव, पूनम सिंह, शालू चौरसिया, सुधा चतुर्वेदी, खुशबू गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, अनामिका पांडेय, बबीता सिंह, रीति कुमारी, हेमा मिश्रा, रिचा शुक्ला, स्मिता बरनवाल, इमराना सिद्दीकी, अरुणा मिश्रा।
361 महिला अभ्यर्थियों को दिया गया नियुक्ति पत्र
टाउनहॉल आडिटोरियम में कुल 365 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसमें 361 महिला एवं चार दिव्यांग महिला व पुरुष अभ्यर्थी शामिल रहे। कोआपरेटिव सभागार 458 पुरुष अभ्यर्थियों को क्रम से बुलाकर नियुक्ति पत्र दिया गया। बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि काउंसिलिंग प्रक्रिया में 62 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 70 अभ्यथियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों पर आपत्ति के चलते रोक लगाई गई है।