{"_id":"621671bd22d99457cc23ec20","slug":"8166-persons-vaccinated-deoria-news-gkp427931037","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 8166 लोगों को लगाई गई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 8166 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में 8166 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
देवरिया। बुधवार को 287 केंद्रों पर लक्ष्य 22 हजार के बदले 8166 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। हेल्थ केयर, फ्रंट लाइन वर्कर्स तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्रिकाशन डोज लगाई गई। किशोर, युवा, बुजुर्गों, 45 वर्ष के ऊपर के लोगों को टीका लगाया गया।
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के एमसीएच विंग सहित जनपद के विभिन्न केंद्रों पर वैक्सीन की प्रथम, द्वितीय तथा प्रिकाशन डोज लगाई गई। जनपद में 1276 किशोर, 517 युवा, 85 बुजुर्गों व 45 वर्ष से अधिक उम्र के 205 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 5715 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई। जबकि 368 लोगों को वैक्सीन की प्रिकाशन डोज लगाई गई। इसमें सात हेल्थ केयर वर्कर, 154 फ्रंट लाइन वर्कर तथा 60 साल से अधिक उम्र के 207 लोग शामिल रहे। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जिले में किशोर, युवा, बुजुुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई जा रही है। वहीं हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों तथा 60 वर्ष से अधिक के लोगों, जिन्हें नौ माह पहले वैक्सीन की द्वितीय डोज लग चुकी है, उन्हें प्रिकाशन डोज लगाई जा रही है।
कोरोना संक्रमण में कमी, दो पॉजिटिव केस मिले
देवरिया। कोविड संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। मरीजों की संख्या घट रही है। बुधवार को मात्र दो संक्रमित केस मिले। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 42 हो गई है।
विज्ञापन
बुधवार को आई रिपोर्ट में विकास खंड गौरीबाजार क्षेत्र की एक महिला सर्दी, खांसी होने पर अस्पताल पहुंची और जांच कराई, जिसमें संक्रमित मिली। उसके परिवार में पांच सदस्य हैं। इसी तरह सलेमपुर ब्लाक क्षेत्र की एक महिला भी जांच कराने पर पॉजिटिव मिली। कोरोना कम हुआ है, लेकिन अभी लोगों को सजग रहने की आवश्यकता है।
होम आइसोलेशन में 27 लोगों का चल रहा इलाज
देवरिया। कोरोना का संक्रमण कमजोर हुआ है, लेकिन अभी भी मरीज मिले रहे हैं। जनपद में अब तक 22610 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 22338 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 27 लोगों का होम आइलोशन में इलाज चल रहा है। होम आइसोलेशन में रहने वाले 11 लोग आज ठीक हुए हैं। अन्य जनपदों के अलग-अलग अस्पतालों में 15 लोगों का उपचार हो रहा है। यहां जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित एल-टू अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं है।
कोविड संक्रमण कम हुआ है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। हर रोज जांच कराई जा रही है। बुधवार को 1183 लोगों की जांच की गई। इसमें 566 एंटीजन तथा 617 आरटीपीसीआर जांच शामिल हैं। दो नए पॉजिटिव केस मिले हैं। एक्टिव केस 42 है। पॉजिटिव केस के सापेक्ष 453239 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। कोविड के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ