फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   विवेक को रिमांड पर लेने के लिए दी अर्जी

विवेक को रिमांड पर लेने के लिए दी अर्जी

Wed, 03 Apr 2019 10:27 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
विवेक को रिमांड पर लेने के लिए दी अर्जी
यूपी पुलिस
देवरिया। व्यापारी योगेश जायसवाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक सिंह को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने अर्जी दी है। गुरुवार को सीजेएम ने हत्यारोपी विवेक सिंह को न्यायालय में तलब किया है। पुलिस उससे हत्या में प्रयुक्त असलहा बरामद कराएगी।
विज्ञापन

गौरीबाजार के मठिया माफी गांव निवासी योगेश जायसवाल की 16 मार्च की शाम को रंगदारी नहीं देने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। योगेश के भाई की तहरीर पर पुलिस ने इंदूपुर गांव निवासी विवेक सिंह और पननहा गांव के मन्नू यादव पर हत्या का केस दर्ज किया। एसपी ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई। पुलिस को चकमा देकर मुख्य आरोपी विवेक सिंह शनिवार की शाम न्यायालय में हाजिर हो गया। बुधवार को गौरीबाजार इंस्पेक्टर अरुण मौर्य ने सीजेएम न्यायालय में विवेक सिंह को रिमांड पर देने के लिए प्रार्थना-पत्र दिया। हत्या में प्रयुक्त असलहा उससे बरामद कराया जाना बाकी है। न्यायालय ने गुरुवार को विवेक सिंह को न्यायालय तलब किया है। कोर्ट तय करेगी कि कितने देर का रिमांड पुलिस को दी जाएगी।
विज्ञापन


हवा में तीर चला रही पुलिस, मन्नू का पता नहीं
व्यापारी योगेश की हत्या में शामिल दूसरे आरोपी मन्नू यादव का पता पुलिस नहीं लगा पा रही है। उसके भी न्यायालय में समर्पण करने की चर्चा है। हालांकि उसकी ओर से न्यायालय में अभी आवेदन नहीं दिया गया है। हत्या में शामिल मुख्य आरोपी विवेक की तलाश में जुटी पुलिस के हाथ निराशा ही लगी। उसके सरेंडर करने के बाद पुलिसवालों को तसल्ली जरूर मिल गई, लेकिन उसका साथी मन्नू यादव अभी भी पुलिस के लिए सिरदर्द बना है। 19 दिन से वह पुलिस को चकमा दे रहा है। संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस को सूत्रों से यह जानकारी मिल रही है कि वह भी न्यायालय में समर्पण करना चाह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed