फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भाजपा ने किया ऐतिहासिक विकास

भाजपा ने किया ऐतिहासिक विकास

Fri, 25 May 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने किया ऐतिहासिक विकास
bjp logo
देवरिया। भाजपा का चार साल बेमिसाल रहा। गरीब, नौजवान, किसान और बेरोजगारों को ध्यान में रखकर भाजपा ने कार्य किया है। प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान का का नारा और देश के लोगों से इसके लिए अपील किया, जो आज जन आंदोलन के रूप में कार्यक्रम चला और देश के अंदर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी। यह बात शुक्रवार को पत्रकारों से पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के आवास सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को जनता ने कार्यों के बदौलत सिर आंखों पर बैठाया है। लोगों को भरोसा है कि भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार खत्म होगा और विकास की गाड़ी दौड़ेगी। उज्जवला योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना समेत गरीबों के हित में तमाम योजनाएं चल रही है। जिसका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है। पूर्व की सरकारों में रसोई गैस के लिए कई दिनों तक लोगों को इंतजार करते थे और कतार में धक्का खाते थे। लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद आसानी से घर तक रसोई गैस पहुंच रहा है। किसानों के सहूलियत और यूरिया की कालाबाजारी के लिए नीम कोटेड किया गया। इसकी वजह से आज आसानी से किसानों को यूरिया और बीज उपलब्ध हो रही है। देवरिया की चीनी मिलों को पूर्व की सरकारें बेच दी हैं। इसे चालू कराने के लिए लगातार शीर्ष नेताओं से बात चल रही है। स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देश के 10 करोड़ परिवार यानी 50 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने कहा कि देश में भाजपा को अपार समर्थन मिल रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, अंबिकेश पांडेय, अशोक कुशवाहा, बृजेश राय, प्रधान विनोद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed