{"_id":"59e241fa4f1c1bec538b778e","slug":"81508000250-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ करने के बहाने आठ लाख रुपये के गहने लेकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ करने के बहाने आठ लाख रुपये के गहने लेकर हुए फरार
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रामपुर कारखाना पकड़ी वीरभद्र गांव में डिटर्जेंट पाउडर का प्रचार करने के बहाने झांसा देकर उचक्कों ने आठ लाख रुपये कीमत का जेवर उड़ा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
शनिवार की सुबह 11 बजे बाइक सवार दो युवक गांव में पहुंचे। एक घर के दरवाजे पर कई महिलाओं को बैठे देखकर रुक गए। वहीं डिटर्जेंट पाउडर का प्रचार दिखाने लगे। उन लोगों ने बर्तन, निकिल और सोने-चांदी के आभूषण साफ करके महिलाओं को जाल में फंसा लिया। एक परिवार से वंदना, उसकी बेटी कल्पना, ननद सुनीता, पड़ोस की रहने वाली रागिनी ने अपना-अपना आभूषण साफ करने के लिए दे दिया। साफ करते-करते दोनों युवक चकमा देकर 30 नग जेवर लेकर भाग गए। इसमें सोने की 10 अंगूठी, दो हार, तीन कंगन, दो माला, टीका और नथुनी शामिल है। इसकी कीमत आठ लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। वंदना ने बताया कि दिसंबर में उसकी बेटी की शादी तय है। वह इसी की तैयारी में आभूषण रखी थी।
बता दें कि 21 सितंबर को क्षेत्र के ही रामपुर हीरामन गांव के महेंद्र यादव की पत्नी माधुरी देवी का भी बाइक सवार दो युवकों ने करीब 50 हजार रुपये कीमत का जेवर साफ करने के बहाने लेकर भाग गए थे। जिसमें पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। महिला के पहचान लेने के बावजूद उसे थाने से छोड़ दिया गया। वंदना ने तत्काल रामपुर कारखाना एसओ को सूचना दी। इसके बाद महुआडीह चौकी इंचार्ज ने नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली। एक बाइक का रामपुर गौनरिया तक पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। इसके बाद पहुंचे इंस्पेक्टर प्रभातेष श्रीवास्तव ने आसपास के इलाकों में जांच कराई। उन्होंने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लेने की बात कहा।