फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न

ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न

Wed, 13 Sep 2017 11:49 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न
देवरिया। ग्राम प्रधान संघ ने उत्पीड़न और परफॉर्मेंस ग्रांट के निकासी से रोक हटाने की मांग की। उनका कहना था कि साजिश के तहत पंचायत प्रतिनिधियों को फंसाया जा रहा है। बाढ़ पीड़ितों के लिए स्पेशल स्वच्छता टीम गठित की जाए। मनरेगा मजदूरों का बकाया भुगतान अविलंब करे। आठ सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम सदर को दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र की अगुवाई में ग्राम प्रधानों की जुटान बुधवार को सिविल लाइंस में हुई। जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। मांगपत्र में कहा गया है कि ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न हो रहा है। फर्जी मामलों में पुलिस केस दर्ज कर रही है। रामपुर बुजुर्ग के पारस चौहान, बहोर के रणन्जय और परोहा के ग्राम प्रधान और उनके परिवार पर गलत तरीके से एफआईआर दर्ज है। पुलिस की कार्यशैली से ग्राम प्रधानों में डर है। इस दौरान आरिफ सिद्दीकी पोलन, संदेश यादव, पिंकी मिश्र, लाल नयन सिंह, एसके पाठक, कमलेश त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed