{"_id":"59a9a47a4f1c1bec278b4d51","slug":"81504289914-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार के घर से पिस्टल और छह लाख रुपये के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार के घर से पिस्टल और छह लाख रुपये के गहने चोरी
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सदर कोतवाली के दानोपुर में ठेकेदार के घर गुरुवार की रात चोरी हो गई। चोरों ने लॉकर खोलकर पिस्टल और छह लाख रुपये कीमत के गहने चोरी कर लिए। सुबह जानकारी होने पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर एएसपी, सीओ सिटी और कोतवाल ने घटनास्थल का मुआयना किया।
लार के खेमादेई गांव के रहने वाले रविशंकर सिंह दानोपुर में मकान बनवाकर रहते हैं। वह पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी करते हैं। रोज की तरह गुरुवार की रात को भी भोजन के बाद सभी लोग सो गए। रविशंकर के अनुसार वह एक कमरे में सोया था, जबकि पत्नी बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सो रही थीं। सुबह रविशंकर उठे और पानी पीने गए तो देखा कि लॉकर टूटा हुआ है। चोर उनका पिस्टल और पत्नी का छह लाख रुपये का गहना चुरा ले गए हैं। चोर बगल के मकान के रास्ते उनके घर में दाखिल हुए थे। उन्होंने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एएसपी सुरेंद्र बहादुर, क्षेत्राधिकारी नगर संदीप सिंह और सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव मयफोर्स मौके पर पहुंचे। तीनों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि सूचना के बाद वे लोग मौके पर पहुंचे थे। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।