{"_id":"5991dc324f1c1b08488b4751","slug":"81502731314-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब सहायक की पिटाई के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैब सहायक की पिटाई के मामले में केस दर्ज
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। लार नगर के एसडीपीजी कॉलेज मठ लार के प्रयोगशाला के सहायक की पिटाई के मामले में पुलिस ने तीन नामजद और दस अज्ञात पर केस दर्ज किया है। एसपी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपलिया गांव निवासी शशिकांत मिश्र एसडीपीजी कॉलेज मठ लार में भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला के सहायक पद पर कार्यरत हैं। नौ जुलाई को प्रयोगात्मक परीक्षा में कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष विनय सिंह और उनका भाई सुनील सिंह पहुंचे। आरोप है कि अनुपस्थित छात्रों की जगह पर दूसरे का प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के लिए दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। 25 जुलाई को अध्यक्ष और उसका भाई कई साथियों के साथ पहुंचा और कुर्सी से हमला कर दिया। कॉलेज में तैनात कार्यालय अध्यक्ष रमेश यादव की शह पर ऐसा हुआ। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने टरका दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रमेश यादव, विनय सिंह और सुनील समेत दस अज्ञात पर बलवा, सरकारी कार्य में बांधा डालना और मारपीट का केस दर्ज किया है।