{"_id":"595291434f1c1b0b478b461e","slug":"81498583363-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की मनमानी से प्रभावित हो रहा राष्ट्रीय कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक की मनमानी से प्रभावित हो रहा राष्ट्रीय कार्यक्रम
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। वाहन चालकों की मनमानी से राष्ट्रीय कार्यक्रमों को पलीता लग रहा है। अस्पतालों पर समय से वाहन नहीं पहुंचने के कारण जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मी क्षेत्र में नहीं जा रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए सीएचसी के अधीक्षक ने सीएमओ को पत्र भेजकर वाहन का ठेका खत्म करने और दूसरा वाहन उपलब्ध कराने को कहा है।
स्वास्थ्य विभाग में सरकार की ओर से राष्ट्रीय योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके लिए सीएचसी केंद्रों पर प्राइवेट वाहन ठेके पर रखा गया था। वाहन और चालक स्थानीय होने के कारण वक्त से अस्पताल पर वाहन लेकर नहीं जाते हैं। भटनी अस्पताल की एक बोलेरो चालक की मनमानी से कई दिनों से स्वास्थ्यकर्मी क्षेत्र में नहीं जा रहे हैं। आरोप है कि सुबह अस्पताल पर वाहन खड़ा कर चालक घर चला जाता है। फोन करने पर रिसीव नहीं करता है। कई दिनों से ऐसा कर रहा है। इसकी शिकायत अधीक्षक तक पहुंची तो वे भी हैरान हो गए। अधीक्षक ने सीएमओ को पत्र भेजकर इससे अवगत कराया है।