फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   80 candidates in battle field of vidhan sabha election 2022

जिले की सात सीटों पर कुल 80 प्रत्याशी मैदान में, प्रतीक चिह्न आवंटित

Wed, 16 Feb 2022 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
80 candidates in battle field of vidhan sabha election 2022
जिले की सात सीटों पर कुल 80 प्रत्याशी मैदान में, प्रतीक चिह्न आवंटित
विज्ञापन

देवरिया। नामांकन पत्रों की वापसी के अंतिम दिन विभिन्न विधानसभा सीटों से तीन प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। अब जनपद में सभी विधानसभा सीटों पर 80 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिए गए।
पथरदेवा विधानसभा से निर्दल प्रत्याशी दरक्शा अली, सलेमपुर विधानसभा से रामदाहिन व भाटपाररानी से नूर नेशा ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। नाम वापसी के पश्चात पथरदेवा एवं रुद्रपुर विधानसभा सीट पर 14-14, सदर एवं बरहज विधानसभा सीट पर 12-12, रामपुर कारखाना में 11, भाटपाररानी में दस व सलेमपुर विधानसभा सीट पर सात प्रत्याशी समेत कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान तीन मार्च को तथा मतगणना दस मार्च को होगी।
विज्ञापन

उधर, नाम वापसी के बाद 80 प्रत्याशियों को देर शाम तक प्रतीक चिह्न आवंटित किया गया।
सातों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी को कमल, सपा प्रत्याशी को साइकिल, कांग्रेस प्रत्याशी को हाथ का पंजा, बसपा प्रत्याशी को हाथी, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया के प्रत्याशी को बाल और हसिया, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को झाड़ू, सुभासपा प्रत्याशी को छड़ी चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। इसके अलावा टाइप मशीन, पैन स्टैंड, आटो रिक्शा, गैस सिलेंडर, एयर कंडीशनर, फूलगोभी, चारपाई, बासुरी, आलमारी, गुब्बारा, बल्ला, तीर, केतली, ट्रक, कप प्लेट, तीन सितारा वाला झंडा, हेलिकाप्टर, प्रेशर कुकर, बाल्टी, हथौड़ा, हसिया और सितारा, पतंग, सेव, बेबी वाकर चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed