फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   8 years old kritika got first position in swimming competition

आठ साल की कृतिका बनीं तैराकी में चैंपियन, वाराणसी में हुई क्लब स्तरीय प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान

Thu, 23 Jun 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
8 years old kritika got first position in  swimming competition
आठ साल की कृतिका बनीं तैराकी में चैंपियन, वाराणसी में हुई क्लब स्तरीय प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान
विज्ञापन

बघौचघाट। वाराणसी में गंगा नदी में हुई क्लब स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में बघौचघाट क्षेत्र की गोपालपुर गांव की कृतिका ने पहला स्थान हासिल किया है। वह देश के लिए भविष्य में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करना चाहती हैं।

गोपालपुर निवासी द्विजेश द्विवेदी वाराणसी में एक हॉस्पिटल में नौकरी करते हैं। परिवार के साथ वाराणसी रहते हैं। उनकी बेटी कृतिका इंटरनेशनल हिंदू स्कूल में कक्षा दो की छात्रा हैं। पढ़ाई के साथ उन्हें तैराकी करना भी पसंद हैं। वह रोज सुबह गंगा नदी में तैराकी सीखने भी जाती हैं। वाराणसी में कई क्लब हैं जो तैराकी सिखाते हैं। सभी क्लब हर महीने अलग-अलग उम्र के बच्चों में प्रतियोगिता कराते हैं। 22 जून को आठ वर्ष की उम्र के खिलाड़ियों की क्लब स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन दशाश्वमेध घाट पर किया गया था। जिसमें 53 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छह राउंड की प्रतियोगिता में कृतिका ने फ्री स्टाइल इवेंट में सभी को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुरस्कार के रुप में उन्हें स्वर्ण पदक, स्मृति चिह्न व नगद पुरस्कार दिया गया। कृतिका ने बताया कि वह तैराकी में ही कॅरियर बनाना चाहती हैं। उनका सपना भारत के लिए इस खेल में पदक जीतने की है। उनकी उपलब्धि पर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, जिपसं सुजीत प्रताप सिंह, वेदप्रकाश तिवारी, उमेश द्विवेदी, संजय सिंह, रजनीश पांडेय, जयकुमार राव आदि ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed