फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   8 ventilator will be provided soon to district hospital

जिला अस्पताल को जल्द मिले जाएंगे आठ वेंटिलेटर

Fri, 20 Aug 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
8 ventilator will be provided soon to district hospital
जिला अस्पताल को जल्द मिले जाएंगे आठ वेंटिलेटर
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल में संसाधन बढ़ाने की कवायद तेज कर दी गई है। अस्पताल को जल्द ही आठ वेंटिलेटर मिल जाएंगे। इनमें चार वेंटिलेटर लखनऊ तथा चार गौतम बुद्धनगर से आएंगे। इसे लाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा तीन ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं, जबकि दो प्लांट तैयार किए जा रहे हैं। सब कुछ ठीक रहा तो कोविड से मुकाबला करने में आसानी होगी।
कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए शासन-प्रशासन सतर्क है। मेडिकल कालेज प्रशासन संसाधन बढ़ाने में जुटा है। शासन स्तर से जिला अस्पताल के लिए आठ वेंटिलेटर मुहैया कराया जा रहा है। शासन की हरी झंडी मिलने के बाद उसे लाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इनमें चार वेंटिलेटर गौतम बुद्ध मेडिकल कालेज ग्रेटर नोएडा तथा चार कैंसर इंस्टीच्यूट लखनऊ से लाया जाना है। जल्द ही वेंटिलेटर जिला अस्पताल में आ जाएंगे। इसके अलावा ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए पांच प्लांट लगाने की योजना है। इसमें तीन एमसीएच विंग में डीडीआरसी से 86 एलपी, मारूति सुजुकी के सहयोग से पांच सौ एलपी का जिला अस्पताल तथा बिलमिल गिल्टा के सहयोग से एक हजार एलपी का ऑक्सीजन प्लांट जिला महिला अस्पताल परिसर में स्थापित कर दिया गया है, जो क्रियाशील हैं। वहीं एमसीएच विंग परिसर में दो टाटा पीएम केयर तथा पीएम केयर से एक-एक हजार एलपी के ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। सिविल कार्य पूरा हो चुका है। मशीन व जनरेटर आना है। इन दोनों प्लांट के जल्द ही शुरू होने की संभावना है। सब कुछ ठीक रहा तो अब अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत नहीं जूझना पड़ेगा और पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

यहां उपलब्ध हैं वेंटिलेटर
जिला अस्पताल के आपरेशन थियेटर व आइसोलेशन वार्ड में चार-चार वेंटिलेटर लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर एमसीएच विंग में कोविड अस्पताल बनाया गया है, जो सीएमओ के देख-रेख में है, यहां 24 वेंटिलेटर लगे हैं। इसके अलावा पंद्रह बेड के पीआईसी के सभी बेड पर वेंटिलेटर है। अब जल्द आठ और वेंटिलेटर भी उपलब्ध हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए तैयारी की जा रही है। संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। शासन से जिला अस्पताल के लिए आठ वेंटिलेटर मिले हैं जो जल्द आ जाएंगे। मैं अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रयासरत हूं। अस्पताल में हर समय चिकित्सक के उपलब्ध रहने की व्यवस्था बनाई गई है। इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी गई है। -डॉ. एएम वर्मा, प्राचार्य, महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed