{"_id":"6650f5f016472fad230ef657","slug":"8-polytecnic-students-selected-for-job-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-126457-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रोजगार मेले में पॉलिटेक्निक के आठ छात्रों को चयन का ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रोजगार मेले में पॉलिटेक्निक के आठ छात्रों को चयन का ऑफर
Sat, 25 May 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 25 May 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। राजकीय पॉलिटेक्निक में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें यूनिक विल्डिंग डिजाइन एंड प्लानिंग भदोही में पॉलिटेक्निक से सिविल इंजीनियरिंग व आर्किटेक्चरल असिसटेन्टशिप के 111 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चयन के लिए लिखित एवं साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनाई गई। इसमें जुनैद अहमद, मो. यासिर, सूरज कुशवाहा, पल्लवी पाण्डेय एवं सबीना खातून का ड्राफ्टमैन पद व कुश कुशवाहा, चंद्रेश चौरसिया और कन्हैया कुमार साइट सुपरवाइजर पद के लिए चयनित हुए।
प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गौतम ने अभिविन्यास कार्यक्रम को संबोधित किया। कंपनी के डायरेक्टर इंजी. अभिषेक कुमार दूबे ने कंपनी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान संस्थान के ले. सैय्यद यावर हुसैन नकवी प्रवक्ता आर्किटेक्चर, कीर्ति अस्थाना प्रवक्ता इलेक्ट्रानिक्स, आर्किटेक्ट उमाशंकर, आर्किटेक्ट सुनील कुमार गौतम, आर्किटेक्ट सत्येंद्र कुमार चौधरी, इंजी. रजनीश कुमार, एके मल्ल, आशुतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।