फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   8 including husband booked in dowry death

पति समेत आठ लोगों पर दहेज हत्या का केस

Sat, 30 Apr 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
8 including husband booked in dowry death
पति समेत आठ लोगों पर दहेज हत्या का केस
विज्ञापन

भटनी। करीब एक पखवाड़ा पूर्व विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पति समेत आठ लोगों पर दहेज हत्या और साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई विवाहिता की मां के तहरीर पर की गई है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भटनी के वीरसिंहपुर गांव में 16 अप्रैल को बंद कमरे में वंदना का शव मिला था। ससुराल वालों ने बिना किसी को बताए अंतिम संस्कार कर दिया था। जानकारी पर बरियारपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी मायके पक्ष वालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। 14 दिन बाद मां बुद्धिया देवी की तहरीर पर पुलिस ने पति राज साहनी, ससुर विश्राम साहनी, सास सीता देवी, देवर हरेराम, विजय व योगेंद्र, ननद मीना साहनी, लालती साहनी पर दहेज हत्या, साक्ष्य छुपाने आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। मां ने पुलिस को बताया कि वंदना की शादी के बाद से ही ससुराल वाले अधिक दहेज की मांग करने लगे थे। वे आएदिन बेटी की पिटाई करते थे। 16 अप्रैल को मौका पाकर सबने मिलकर वंदना की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बाबत क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी पंचमलाल यादव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed