फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   8 crore withdrawl of manrega

मनरेगा से एक दिन में निकल गए आठ करोड़ 15 लाख

Mon, 24 Jan 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
8 crore withdrawl of manrega
मनरेगा से एक दिन में निकल गए आठ करोड़ 15 लाख
विज्ञापन

सर्वाधिक रुद्रपुर और बैतालपुर ब्लॉक में हुआ भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मनरेगा के तहत एक ही दिन में जिले के विभिन्न विकास खंडों में आठ करोड़ 15 लाख 86 हजार रुपये निकाल लिए गए। जबकि सवा माह में पांच करोड़ 83 लाख आठ हजार रुपये की निकासी हुई थी। ऐसे में अभी तक जिले में तकरीबन चौदह करोड़ रुपये का भुगतान विकास कार्यों के नाम पर हो चुका है। मामले में सीडीओ ने जांच बैठा दी है।
जिले के 16 विकास खंडों में शासन के निर्देश हैं कि स्कूल बाउंड्री, पंचायत भवन, पशु शेड, पोषण वाटिका के कार्य प्राथमिकता पर कराए जाएं। लेकिन खंड विकास अधिकारियों की मिलीभगत से इंटरलॉकिंग और भूमिगत नाली का निर्माण धड़ल्ले से करा कर उसका भुगतान किया गया है। सूत्रों की मानें तो जो निर्माण कार्य नहीं हुए, उसका भी बिल फीडिंग कराकर अधिकारियों ने एडवांस में निकाल लिया है। लेकिन इसकी पुष्टि जांच में ही उजागर हो सकेगी। सूत्रों की मानें तो बैतालपुर और रुद्रपुर में बड़े पैमाने पर मनरेगा से विकास कार्यों के भुगतान के नाम पर यह कार्य हुआ है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो 20 जनवरी 2022 को रुद्रपुर में दो करोड़ 99 लाख 19 हजार, बैतालपुर में दो करोड़ 56 लाख 36 हजार, बनकटा में 12 लाख चार हजार, बरहज में 38 लाख 36 हजार, भागलपुर में तीन लाख 25 हजार, भलुअनी में 22 लाख तीन हजार, भटनी में 14 लाख 64 हजार, भाटपाररानी में आठ लाख 86 हजार, देवरिया सदर में 15 लाख 74 हजार, गौरी बाजार में 34 लाख पांच हजार, पथरदेवा में 52 लाख पांच हजार, रामपुर कारखाना में 34 लाख 57 हजार, सलेमपुर में नौ लाख 68 हजार, तरकुलवा में 14 लाख 35 हजार की निकासी यानी, आठ करोड़ 15 लाख 46 हजार रुपये का भुगतान किया गया हैं। लार और देसही देवरिया में भुगतान का डाटा फीड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथरदेवा और देसही देवरिया में कोई भुगतान नहीं हुआ
आंकड़ों पर गौर करें तो एक अप्रैल 2021 से 19 जनवरी 2022 तक रुद्रपुर में एक करोड़ 33 लाख 76 हजार, बैतालपुर में 27 लाख 17 हजार, बनकटा में 61 लाख 70 हजार, बरहज में 45 लाख 44 हजार, भागलपुर में 11 लाख 86 हजार, भलुअनी में 45 लाख पांच हजार, भटनी में 18 लाख 84 हजार, भाटपाररानी में 90 लाख 11 हजार, देवरिया सदर में 37 लाख 43 हजार, गौरीबाजार में 43 लाख सात हजार, लार में 15 लाख 54 हजार, रामपुर कारखाना में 27 लाख 69 हजार, सलेमपुर में सात लाख 97 हजार, तरकुलवा में 17 लाख का भुगतान किया गया है। यानी कुल पांच करोड़ 83 लाख आठ हजार का भुगतान हुआ। इस दौरान पथरदेवा व देसही देवरिया में कोई भुगतान नहीं हुआ।
कोट..
एक ही दिन में भुगतान का मामला मेरे संज्ञान में आया है। इस संबंध में डीसी मनरेगा से रिपोर्ट तलब करूंगा। पूरे मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

-रविंद्र कुमार, सीडीओ
कोट
जो काम हुए थे, उसी का भुगतान लंबित था। निकासी के लिए जिम्मेदार खंड विकास अधिकारी हैं। पूरा विवरण तलब किया जाएगा। बिना कार्य हुए बिल फीडिंग नहीं होती है। अगर बिना कार्य के भुगतान हुआ होगा तो सख्त कार्रवाई होगी।
-विजय शंकर राय, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed