फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   8 arrested in invalid wine

Deoria News: 78 लीटर शराब के साथ दो महिलाओं सहित आठ गिरफ्तार

Sat, 06 Apr 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
8 arrested in invalid wine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले में कच्ची शराब, अवैध देसी व अंग्रेजी शराब के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के क्रम में 78 लीटर शराब के साथ दो महिलाओं सहित आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

कोतवाली पुलिस ने भीमपुर के रोहित गुप्ता व करन सिंह के कब्जे से क्रमशः 09 व 08 लीटर कच्ची शराब बरामद कर चालान कर दिया। गौरीबाजार पुलिस ने इंदुपुर के आरिफ अंसारी को 17 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। रुद्रपुर पुलिस ने लक्ष्मीपुर बाबू टोला की प्रतिमा देवी व शिवपुर भरटोली के मुन्ना राजभर को 08 व 09 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरहज पुलिस ने पटखोली के सूरज प्रसाद को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। लार पुलिस ने झारखंड की राजकुमारी देवी को लार के इंद्रानगर वार्ड से 12 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। खुखुंदू पुलिस ने करौंदी के विजय कृष्ण चौहान को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed