{"_id":"6337375dd72a06454108aeb0","slug":"752-handicapped-students-ponted-out-deoria-news-gkp452382730","type":"story","status":"publish","title_hn":"752 दिव्यांग विद्यार्थी चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
752 दिव्यांग विद्यार्थी चिह्नित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
752 दिव्यांग विद्यार्थी चिह्नित
विभिन्न बीआरसी पर चले मेडिकल एसेसमेंट कैंप में जांच के बाद अब प्रमाणपत्र देने की तैयारी
सीएमओ की ओर से गठित स्वास्थ्य समिति के रिपोर्ट के आधार पर तैयार हुई सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत जिले के 752 विद्यार्थी जांच के बाद दिव्यांग चिह्नित किए गए हैं। इसमें 342 छात्राएं एवं 410 छात्र शामिल हैं। अब इन्हें प्रमाणपत्र देने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रमाणपत्र मिलने के बाद इन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिलने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सितंबर माह में जनपद के विभिन्न ब्लॉक संसाधन कार्यालयों पर समग्र शिक्षा अभियान के तहत मेडिकल एसेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छह सितंबर को बैतालपुर बीआरसी, सात को गौरीबाजार, आठ को रुद्रपुर, 13 को बीआरसी रामपुर कारखाना व पथरदेवा, 14 को देसही देवरिया व तरकुलवा, 15 को भलुअनी, 16 को बरहज, 20 को सलेमपुर, 21 को भागलपुर, 22 को भटनी, 23 को लार, 27 को भाटपाररानी व बनकटा, तथा 28 सितंबर को बीआरसी देवरिया सदर में परिषदीय स्कूलों में नामांकन के बाद पढ़ रहे दिव्यांग बच्चों को चिह्नित करने के लिए मेडिकल शिविर आयोजित हुआ।
मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से गठित टीम के व्यापक जांच के बाद कुल 752 दिव्यांग विद्यार्थियों को चिह्नित किया गया है, जिसमें 342 छात्राएं एवं 410 छात्र शामिल हैं। चिह्नांकन के बाद इन सभी को दिव्यांगता प्रमाणपत्र देने की तैयारी हो रही है। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ज्ञानेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि दिव्यांग बच्चों का मेडिकल बोर्ड के परीक्षण कराने के बाद एक सप्ताह के अंदर इन्हें दिव्यांग प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत कुल 752 दिव्यांग विद्यार्थियों को सीएमओ की ओर से गठित मेडिकल बोर्ड ने चिह्नित किया है। इसके लिए छह से 28 सितंबर तक विभिन्न बीआरसी पर कुल 13 शिविर लगाकर इनकी जांच की गई थी। प्रमाणपत्र मिलने के बाद ऐसे छात्र-छात्राओं को सरकारी सुविधाओं जैसे उपकरण की व्यवस्था, छात्रवृत्ति, आने-जाने का खर्च, रेलवे-बस पास सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलने में सहूलियत होगी।
-हरिश्चंद्र नाथ, बीएसए