फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   74 found new corona positive

दो स्वास्थ्य कर्मी समेत 74 मिले पॉजिटिव, सक्रिय मरीज 339 हुए

Fri, 04 Feb 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
74 found new corona positive
दो स्वास्थ्य कर्मी समेत 74 मिले पॉजिटिव, सक्रिय मरीज 339 हुए
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को 74 नए पॉजिटिव केस मिले। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 339 हो गई है।
कोविड संक्रमण दो दिन तक कुछ कम हुआ, लेकिन फिर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक का एक कर्मी तथा एक सीएचसी के स्टाफ नर्स पॉजिटिव मिले। विकास खंड बरहज व रामपुर कारखाना क्षेत्र की दो गर्भवती महिलाओं की अस्पताल में जांच हुई तो संक्रमित मिलीं। गौरीबाजार ब्लाक क्षेत्र की एक महिला परिवार में विवाद होने पर पुलिस मेडिकल में जांच के दौरान संक्रमित मिली। इसी क्षेत्र के एक संक्रमित व्यक्ति के परिवार के तीन सदस्य भी जांच में पॉजिटिव मिले। बनकटा क्षेत्र का एक व्यक्ति एक सप्ताह पहले गुजरात घर आया। बुखार होने पर जांच कराई तो संक्रमित मिला। देसही देवरिया क्षेत्र की एक महिला को खून की कमी व शरीर में सूजन होने पर गोरखपुर में भर्ती कराया गया, जहां जांच में पॉजिटिव मिली। शहर के व्यक्ति ने बीमार रहने के कारण वैक्सीन नहीं लगवाई। सांस की दिक्कत होने पर अस्पताल पहुंचा। वहां जांच में संक्रमित मिला। बरहज क्षेत्र का एक युवक ने विदेश जाने के लिए जांच कराया तो संक्रमित मिला।
होम आइसोलेशन में 308 लोगों का चल रहा इलाज
देवरिया। जिले में अब तक 22264 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं 21698 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 308 लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। होम आइसोलेशन के 86 लोग आज स्वस्थ हुए हैं। विभिन्न जिलों में 31 लोगों का इलाज रहा है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित एल-टू अस्पताल में जिला कारागार का एक बंदी भर्ती है।
विज्ञापन

एंटीजन जांच में दो लोग मिले पॉजिटिव
देवरिया। कोविड संक्रमण को देखते हुए जिला अस्पताल में जांच बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को 66 लोगों की एंटीजन जांच हुई। इसमें दो लोग पॉजिटिव मिले।
कोविड संक्रमण रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। प्रतिदिन जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को 2372 लोगों की जांच कराई गई, जिसमें 801 एंटीजन तथा 1571 आरटीपीसीओर जांच शामिल है। जिले में 74 पॉजिटिव केस मिले। एक्टिव केस 339 है। पॉजिटिव केस के सापेक्ष 445199 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। कोरोना के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। इससे बचाव के लिए कोविड प्रोटोकाल का पालन करना आवश्यक है। -डॉ. आलोक पांडेय,सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed