फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   737 personels vaccinated

1597 के सापेक्ष 737 लोगों का हुआ टीकाकरण

Tue, 23 Feb 2021 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
737 personels vaccinated
1597 के सापेक्ष 737 लोगों का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

देवरिया। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को छूटे हुए पुलिस, राजस्व व नगर पालिका कर्मियों को टीका लगाया गया। जिला अस्पताल सहित सत्रह स्थानों पर लक्ष्य 1597 के सापेक्ष कुल 737 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वैक्सीनेशन के लिए कुल 23 टीमें लगाई गई थीं। टीकाकरण की कुल उपलब्धि 46.15 प्रतिशत रही। इसमें 672 पुरुष व 65 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा 17 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। पहला डोज लेने वालों को वैक्सीन की अगली खुराक 22 मार्च को दी जाएगी। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
जिला अस्पताल केंद्र पर टीकाकरण के लिए तीन टीमें लगाई थीं। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. राकेश पांडेय, पर्यवेक्षक विवेक सिंह, मानसिक स्वास्थ्य काउंसलर वर्षा सिंह, साक्षी राय, अंजलि श्रीवास्तव, एएनएम रंजीता गुप्ता, पुष्पा कुमारी, सुमन कुशवाहा, स्टाफ नर्स हीरा यादव, सुनीता, नीलम, वार्ड ब्याय राजन मल्ल, अविनाश शाही, प्रिंस कुमार, आशा कुमकुम शाही, नीलम सोनकर, शोभा तैनात रहीं। यहां रामअशीष यादव, भोरिक यादव, कुंज बिहारी प्रसाद, दिनेश पांडेय, उमेश मिश्रा, आशीष पांडेय, संध्या पांडेय, प्रतिभा, विनीता दूबे, राहुल सिंह दिनेश तिवारी, राकेश द्विवेदी, कैलाशनाथ ओमप्रकाश यादव, प्रेमशंकर सिंह, छट्ठू राजभर, रामसिंह यादव, गोदावरी, मंजीता यादव, अभिषेक राय, राजेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार, राकेश यादव, रविंद्र प्रसाद, राधेश्याम यादव आदि ने वैक्सीन की पहली डोज ली। महिला अस्पताल के पीपी सेंटर में बने केंद्र पर डॉ.केके पांडेय, डॉ. आरसी झा, डॉ. वाईपी यादव, पर्यवेक्षक विचित्र मणि त्रिपाठी, एएफएचएस काउंसलर सुनैना वर्मा, कंचन मिश्रा, एएनएम दुर्गा देवी, जानती देवी, स्टाफ नर्स प्रियंका मिश्रा, सीमा यादव, आशा पटेल, अबरूकाना, मनोज कुमार गौड़, सत्यदेव तैनात रहे। यहां जितेंद्र कुमार निषाद, नारायन राव, मयंक पांडेय, अशोक कुमार, मैनेजर यादव, चंद्रकेश्वर आदि को वैक्सीन की डोज दी गई। पुलिस लाइन केंद्र पर पुलिस कर्मियों के अलावा अन्य लोगों को टीका लगाया गया। टीका लगने के बाद सभी ने आधे घंटे तक विश्राम किया। सभी ने कहा कि वैक्सीन लगने के बाद कोई दिक्कत नहीं महसूस हुई। इसके बाद अपने कार्य में जुट गए। वैक्सीनेशन कार्य में प्रतिरक्षण सेल के अपर शोध अधिकारी राकेश चंद्र, मुकेश मिश्रा, प्रमोद यादव, मुकेश मिश्रा, भुनेश्वर शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, यूनिसेफ के डॉ. हसन फहीम, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. अकुंर सांगवान आदि ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर हुआ वैक्सीनेशन
देवरिया। जनपद में सोमवार को 17 केंद्रों पर टीका लगाया गया। इसमें जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय, पुलिस लाइन, पीएचसी भाटपाररानी, भलुअनी, बैतालपुर, भागलपुर, तरकुलवा, पथरदेवा, बनकटा, रामपुर कारखाना, सीएचसी गौरीबाजार, रुद्रपुर, लार, सलेमपुर, बरहज, भटनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सोमवार को टीकाकरण किया गया। वैक्सीन सुरक्षित व कारगर है। इसे लेकर किसी भ्रम और अफवाह में पड़ने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपील की है कि बारी आने पर निश्चिंत होकर टीका लगवाएं। -डॉ. आलोक कुमार पांडेय, सीएमओ

छूटे फ्रंटलाइनर्स का हुआ वैक्सिनेशन
बरहज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 49 कर्मियों का टीकाकरण किया गया। इस मौके पर डॉ.केपी गुप्ता, पीएन तिवारी, ममता यादव, रानी जायसवाल, सुमित्रा यादव, विंध्यवासिनी रावत, विनोद गुप्त, रवीश रावत, ओपी सिंह, मनीष, उमाशंकर, पृथ्वीराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed