फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आठ अक्टूबर को लखनऊ में हुंकार भरेंगे कर्मचारी

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आठ अक्टूबर को लखनऊ में हुंकार भरेंगे कर्मचारी

Fri, 31 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आठ अक्टूबर को लखनऊ में हुंकार भरेंगे कर्मचारी
अब लखनऊ में हुंकार भरेंगे कर्मचारी
विज्ञापन


डीएम को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों ने खत्म किया कार्य बहिष्कार
कलेक्ट्रेट में धरना देकर पुरानी पेंशन के लिए बुलंद की आवाज
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को तीसरे दिन भी शिक्षक-कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। दिनभर धरने के बाद शाम को डीएम को ज्ञापन देकर कार्य बहिष्कार के समाप्ति की घोषणा की। अब कर्मचारी आठ अक्टूबर को लखनऊ में हुंकार भरेंगे। संयोजक अशोक पांडेय ने कहा कि अभी यह पुरानी पेंशन बहाली की मांग का दूसरा चरण था। अगले चरण में आठ अक्टूबर को लखनऊ में सभी शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर हुंकार भरेंगे। तीन दिवसीय धरने में दो दर्जन से अधिक विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों ने अपने बैनर के साथ प्रतिभाग किया है। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि जब-जब सरकारों ने तानाशाही रवैया अपनाया है तब तब शिक्षक-कर्मचारियों ने सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया है। हमारे आंदोलन के आगे कई बार सरकार को घुटने टेकने पड़े हैं। आंदोलन के दूसरे चरण में अगर सरकार हठधर्मिता से बाज नहीं आती तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। सह संयोजक महेंद्र जायसवाल ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए सरकार हर बिंदुओं पर विचार कर शीघ्र निर्णय ले। हम भी नहीं चाहते कि जनहित के कार्य प्रभावित हों। मारकंडेय तिवारी ने कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई अब तीसरे चरण में पहुंचने वाली है। इस दौरान केएन राव, हेमा त्रिपाठी, सुरेश यादव, बसंती राय, चंद्रभूषण पांडेय, दीपक सिंह, जयप्रकाश मणि, संजय मिश्रा, ऋषिकेश जायसवाल, नित्यानंद यादव, विनोद मिश्र, शफीक अहमद, केसी मिश्र, आनंद प्रकाश यादव, डॉ. सत्यप्रकाश सिंह, रमेश पति त्रिपाठी, सुशील यादव, गोविंद मिश्रा, संजय सिंह, गायत्री तिवारी, शीला चतुर्वेदी, स्वर्णलता मिश्रा, अजय यादव आदि मौजूद रहे।


शिक्षक संघ ने बैठक कर बनाई रणनीति
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन में सहभागिता का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की सहभागिता से कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलनरत हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ का राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से प्रदेश स्तर पर आंदोलन के लिए गठन हुआ है। संघ परिषद की ओर से चलाए जाने वाले सभी आंदोलन में सहभागी होगा। इस दौरान हरेंद्र बौद्घ, सुधीर मौर्य, प्रमोद सिंह, योगेंद्र प्रसाद, शैलेंद्र सैनी, गोविंद प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed