फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   26 जिला पंचायत सदस्यों ने किया हस्ताक्षर

26 जिला पंचायत सदस्यों ने किया हस्ताक्षर

Wed, 23 May 2018 11:02 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
26 जिला पंचायत सदस्यों ने किया हस्ताक्षर
जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए दूसरे दिन जिला पंचायत सदस्यो ने हस्ताक्षर किया। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
देवरिया। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए दूसरे दिन डीएम के सामने मात्र 26 जिला पंचायत सदस्यों ने हस्ताक्षर किया। बाकी सदस्यों के हस्ताक्षर के लिए डीएम से एक दिन का और मौका दिया है। सदस्यों का हस्ताक्षर करते हुए वीडियोग्राफी कराई गई। वहीं एक दिन पूर्व 34 सदस्यों के हस्ताक्षर के साथ सदस्यों ने डीएम को नोटिस दिया था।

दीपक मणि का अपहरण कर करोड़ों की जमीन बैनामा कराने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव एक मई से फरार चल रहा है। इसकी वजह से जिला पंचायत का विकास कार्य और कर्मचारियों का वेतन रूका है। इसके बाद सक्रिय हुआ जिला पंचायत का दूसरा खेमा अविश्वास के लिए खाका तैयार कर लिया। मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य डीएम के यहां पहुंचे और 34 जिला पंचायत सदस्यों का हस्ताक्षर सहित नोटिस दिया। डीएम ने इसकी जांच की तो 20 से अधिक सदस्य मौके पर नहीं थे। उनके प्रतिनिधि या पति साथ में आए थे। संदेह होने पर बुधवार को शाम चार बजे अपनी मौजूदगी में सदस्यों का हस्ताक्षर कराने की बात कही। शाम को पहुंचे 26 सदस्यों ने हस्ताक्षर किया। डीएम ने हस्ताक्षर करते हुए सभी की वीडियोग्राफी कराई। अविश्वास के लिए 29 सदस्यों का हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। बाकी सदस्यों का हस्ताक्षर कराने के लिए गुरुवार तक वक्त डीएम ने दिया है। वहीं फरार चल रहा जिला पंचायत अध्यक्ष मोबाइल के जरिए सदस्यों से बात कर खतरे में पड़ी कुर्सी को बचाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन पुलिस का हाथ आरोपी अध्यक्ष तक नहीं पहुंच रहा है। डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि 26 जिला पंचायत सदस्यों का हस्ताक्षर वीडियोग्राफी के बीच कराई गई। अन्य सदस्यों के हस्ताक्षर के लिए आज तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed