फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दूसरे की जगह परीक्षा देते तीन पकड़े गए

दूसरे की जगह परीक्षा देते तीन पकड़े गए

Wed, 07 Feb 2018 10:55 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
दूसरे की जगह परीक्षा देते तीन पकड़े गए
एक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम सुजीत कुमार। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन भी नकलचियों के पकड़े जाने और परीक्षार्थियों के परीक्षा में अनुपस्थित रहने का सिलसिला जारी रहा। जिले के कन्हौली इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में पंजीकृत छात्र के स्थान पर दो अन्य छात्रों को परीक्षा देते सचल दल ने पकड़ा। केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़े गए छात्रों के खिलाफ गौरीबाजार थाने में तहरीर दी। 
विज्ञापन

वहीं, तरकुलवा क्षेत्र के शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुरगढ़ में बुधवार सुबह की पाली मेें परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरा युवक परीक्षा देते मिला। केंद्र व्यवस्थापक ने उसके खिलाफ तरकुलवा थाने में तहरीर दी। शहोदरा देवी इंटर कॉलेज शिवराजपुर डेमुसा में सुबह की पाली में सचल दल ने एक छात्र को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। आरोपी छात्र को परीक्षा से रस्टिकेट कर दिया गया। बनकटा क्षेत्र में भी एक छात्र को अनुचित सामग्री के साथ पकड़ा गया। 
विज्ञापन

जनपद के 256 पर परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल केवल प्रश्न पत्र, प्रारंभिक हिंदी, इंटर संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला एवं द्वितीय पाली में इंटर का बीमा सिद्घांत एवं व्यवहार विषय प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा संपन्न हुई। प्रथम पाली की परीक्षा में श्रीमती शहोदरा देवी इंटर कॉलेज शिवराजपुर डेमुसा में सचल दल के महेंद्र प्रसाद ने एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा। कन्हौली इंटर कॉलेज में हिंदी विषय की परीक्षा में एक छात्र की जगह दूसरे युवक को परीक्षा देते सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पकड़ा। इसी केंद्र पर दो नकलचियों को पकड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक ने दोनो के खिलाफ गौरीबाजार थाने में तहरीर दी। वहीं जनता इंटर कॉलेज बनकटा में बुधवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा दे रहे एक छात्र को अवैध सामग्री के साथ नकल करते हुए सचल दल ने पकड़ा और रस्टीकेट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed