फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बोर्ड परीक्षा के लिए सात केन्द्रों की डीआइओएस ने जानीं हकीकत

बोर्ड परीक्षा के लिए सात केन्द्रों की डीआइओएस ने जानीं हकीकत

Fri, 02 Feb 2018 11:30 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के लिए सात केन्द्रों की डीआइओएस ने जानीं हकीकत
student
देवरिया। यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर केंद्रों पर अधिकारियों के दौरे शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल ने जिले में बने 80 केंद्रों का मौके पर जाकर निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में डीआइओएस ने शुक्रवार को सात परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीआईओएस शिवचंद राम सबसे पहले राजकिशोर यादव इंटर कॉलेज गौराई भीखमपुर पहुंचे। इसके बाद वह ग्रामीण उ.मा.वि. पंडित केरामपुर, श्रीनारायण प्रसाद शाही इंटर कॉलेज बरियारपुर, जनता इंटर कॉलेज रामपुर अवस्थी, श्रीदेवनंदन शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज पथरदेवा, श्रीमती गुजराती देवी इंटर कॉलेज धुसवां और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज कुर्मीपट्टी गए। उन्होंने केंद्रों पर छात्र संख्या के आधार पर कमरे, फर्नीचर की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरा और इसकी क्षमता देखी। प्रधानाचार्य कक्ष से कैमरों की मानीटरिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर, पानी एवं शौचालय के व्यवस्था की जांच की। और खामियां मिलने पर केंद्र व्यवस्थापकों दुरुस्त करने का निर्देश दिया। डीआईओएस ने बताया कि जेडी के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। परीक्षा के दौरान अतिसंवेदनशील और संवेदनशील केंद्रों पर खास नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र
ठाकुर प्रसाद राव गणतंत्र इंटर कॉलेज देसही देवरिया, मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज भाटपाररानी, देवरहा बाबा इंटर कॉलेज देवसिया, आदर्श जनता रणजीत सिंह उ.मा.वि. सवरेजीरुप, नानाजी सहदेव इंटर कॉलेज चकरवां बहोरदास सलेमपुर, श्रीराम आदर्श इंटर कॉलेज भटौली खुर्द।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवेदनशील परीक्षा केंद्र
श्रीराम इंटर कॉलेज तेलिया कला, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज हाता, भगवान परशुराम धाम इंटर कॉलेज सोहनाग, श्रीदुर्गाजी इंटर कॉलेज सोहनरिया, किसान इंटर कॉलेज बर्दगोनिया, श्रीनीलकंठ इंटर कॉलेज बारादीक्षित, बापू इंटर कॉलेज पोखरापार, श्रीरामजतन स्मारक इंटर कॉलेज कोइलसवां, प्रेस्टिज ट्यूटोरियल इंटर कॉलेज, संपत्त इंटर कॉलेज खोराराम, बीआरडी इंटर कॉलेज मड़पही नोनापार, सवारी देवी इंटर कॉलेज, बेगम जलालुद्दीन बालिका इंटर कॉलेज भटनी दादन, एमएएच इंटर कॉलेज लक्ष्मीपुर तरकुलवां, सैय्यद मीर इब्राहीम बालिका इंटर कॉलेज करजहां, भारत भारती श्रीयमुना जगन्नाथ इंटर कॉलेज भरथुआ, रामधारी द्विवेदी इंटर कॉलेज सल्लहपुर, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज कुर्मीपट्टी, ज्ञान ज्योति इंटर कॉलेज बेलवा बाजार सेमरहियां, नैन कुमार जगत नारायण इंटर कॉलेज सकतुआ बुजुर्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed