{"_id":"5a354f314f1c1bee688c20fd","slug":"71513443121-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच करने गई बिजली विभाग की टीम को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच करने गई बिजली विभाग की टीम को घेरा
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कटिया कनेक्शन की जांच के लिए गई टीम को बंधक बना लिया गया। इसकी सूचना बंधक बने कर्मियों ने 100 नंबर पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मियों को छुड़ाया। इस मामले में जेई की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के मड़पा गांव मे शुक्रवार की शाम विद्युत उपकेंद्र इमिलिया की टीम जेई अनिकेत पाल के नेतृत्व में छापेमारी करने पहुंची। टीम ने गांव के शदाब खान से कनेक्शन का रसीद मांगा। रसीद न देने पर कर्मी कनेक्शन काटने लगे। इस पर शदाब ने लाइनमैन रामप्रवेश का मोबाइल, हेलमेट और गाड़ी की चाभी छीन ली और उसे बंधक बना लिया। विवाद बढ़ता देख जेई ने डायल 100 और रामपुर कारखाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी को मुक्त कराया। इस बीच आरोपी भागने में सफल रहा। जेई अनिकेत पाल की तहरीर पर रामपुर कारखाना पुलिस ने शदाब पुत्र वाजिद खान के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर प्रभातेष कुमार का कहना हैं कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।