फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ‘मोबाइल एप’ के जरिए क्लास रूम पर रहेगी नजर

‘मोबाइल एप’ के जरिए क्लास रूम पर रहेगी नजर

Thu, 30 Nov 2017 10:52 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
‘मोबाइल एप’ के जरिए क्लास रूम पर रहेगी नजर
सांकेतिक तस्वीर
सुनील कुमार सिंह
विज्ञापन

देवरिया। सह समन्वयक अब विद्यालयों के भ्रमण के दौरान क्लास का अवलोकन मोबाइल एप के जरिए करेंगे। बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने सभी बीएसए को पत्र लिखकर एप डाउनलोड कराने का आदेश दिया है। इस मोबाइल एप को यूनीसेफ की मदद से विकसित किया गया है।
बेसिक शिक्षा के राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से 13 सितंबर को सह समन्वयकों के कार्य एवं दायित्व में संशोधन किया गया है। इसके अनुसार अब सह समन्वयकों को विद्यालय भ्रमण के दौरान कक्षा का अवलोकन अनिवार्य कर दिया गया है। कक्षावलोकन आसानी से करने के लिए एससीईआरटी और यूनीसेफ की मदद से मोबाइल एप विकसित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सह समन्वयकों को इसके बारे में बताया जा रहा है। इस एप को डाउनलोड करने से लेकर प्रयोग की विधि की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


एप में आठ बिंदुुओं पर दी जाएगी जानकारी
शिक्षक की ओर से कक्षा में भयमुक्त, समतापरक और उत्साहवर्धक माहौल का निर्माण किया गया है।
शिक्षक की ओर से शिक्षक के दौरान पर्याप्त मौखिक भाषा का उपयोग, जिसमें बच्चों को तर्क और कल्पना का मौका दिया जा रहा है।
शिक्षक की ओर से प्रभावी शिक्षण विधियों का उपयोग और गतिविधि आधारित शिक्षण कार्य किया जा रहा है।
शिक्षक बच्चों को रुचिकर, चुनौतीपूर्ण और सार्थक तरीके से सीखने में मदद कर रहे हैं।
शिक्षण के दौरान शिक्षक पाठ्यचर्या का आसपास के परिवेश से जोड़ना।
कक्षा में ऐसे वातावरण की रचना करना जिसमें सब बच्चे मिलजुलकर रहना सीखें।
टीचर की ओर से शिक्षण की योजना बनाना और उसके अनुसार शिक्षण करना।
शिक्षक की ओर से क्लास में अवसर की समानता का समावेश किया जा रहा है।

बेसिक शिक्षा निदेशक के आदेश के क्रम में सभी सह समन्वयकों को विद्यालय भ्रमण के दौरान मोबाइल एप का प्रयोग करने का आदेश दिया गया है। सभी को आदेश दिया गया है कि वे मोबाइल एप डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपेंद्र कुमार, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed