{"_id":"59f212e44f1c1bcf538b9390","slug":"71509036772-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये लेकर थमा दिया फर्जी बीजा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये लेकर थमा दिया फर्जी बीजा, केस दर्ज
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। विदेश भेजने के लिए रुपये लेकर फर्जी वीजा थमाने वाले आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पीड़ित रुद्रपुर के जोत बनकट और आरोपी बरहज के तिलौली गांव का रहने वाला है।
रुद्रपुर के जोत बनकट गांव के नेबूलाल का बेटा दिलीप घर की माली हालत ठीक करने के लिए विदेश में नौकरी करना चाहता था। इसके लिए उसने बरहज के तिलौली गांव के दीपक तिवारी से संपर्क साधा। बातचीत आगे बढ़ी तो पिछले साल दीपक ने विदेश भेजवाने के लिए दिलीप से 1.90 लाख रुपये ले लिया। कुछ दिन बाद दीपक ने उसे वीजा भी दिया। जब वीजा चेक कराया गया तो वह फर्जी निकला। इसके बाद दिलीप रुपये वापस करने के लिए दीपक पर दबाव बनाने लगा, लेकिन जब उसे कहीं से मदद नहीं मिली तो उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को सदर कोतवाली पुलिस ने बरहज के तिलौली गांव के रहने वाले दीपक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल राय साहब यादव का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।