{"_id":"59e783414f1c1bf3538b82ea","slug":"71508344641-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर को 500 करोड़, देवरिया को सिर्फ आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर को 500 करोड़, देवरिया को सिर्फ आश्वासन
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंकज मिश्र
बघौचघाट। पथरदेवा में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र की जनता काफी उम्मीदों के साथ पहुंची थी। क्योंकि एक दिन पहले पड़ोसी जिले कुशीनगर को 500 करोड़ की सौगात मिली थी। लोगों को उम्मीद थी कि सीएम जिलेवासियों को दीपावली को बड़ा तोहफा देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने यहां के लोगों को सिर्फ आश्वासन ही दिया। इससे लोगों को काफी निराशा हाथ लगी।
गोरखपुर के सांसद रहे योगी आदित्यनाथ को जब यूपी का सीएम बनाया गया तो लगा कि अब पूर्वांचल का चहुंमुखी विकास होगा। दो दिन पूर्व उन्होंने गोरखपुर में खाद कारखाना और पिपराइच में चीनी मिल की नींव रखी। मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ कुशीनगर पहुंचे तो वहां के लिए 500 करोड़ रुपये का तोहफा दिया। छोटी दीपावली पर जिले के पथरदेवा में आए तो लगा कि यहां भी कुछ बड़ा तोहफा देकर जाएंगे, लेकिन उन्होंने यहां कोई बड़ी घोषणा नहीं की। अलबत्ता अगले साल यहां नई चीनी मिल लगाने की बात कह लोगों को थोड़ी राहत मिली। भीड़ पथरदेवा को टाउनएरिया बनाने के लिए मांग कर रही थी। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि पूरे विधानसभा में कोई टाउन एरिया नहीं है। स्वर्गीय रविंद्र किशोर राजकीय महाविद्यालय में साइंस एवं कामर्स विषयों की मांग की। हॉस्पिटल के कायाकल्प, क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर देने की बात सीएम से कही।
तीन दिवसीय कृषि मेले का समापन
बघौचघाट। रवींद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि के अवसर पर कृषि विभाग की ओर से तीन दिवसीय किसान मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जिसका समापन बुधवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किया। मेले में तीन दिनों तक किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी दी गई। किसानों ने उपकरण खरीदे और मेले का लाभ उठाया।