{"_id":"59bab9bf4f1c1bb5688b490d","slug":"71505409471-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज माफी का प्रमाण पत्र पाते ही खिल उठे किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज माफी का प्रमाण पत्र पाते ही खिल उठे किसानों के चेहरे
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। फसल ऋण मोचन योजना के तहत गुरुवार को तहसील प्रांगण में एक समारोह में 500 किसानों को ऋण माफी का प्रमाण पत्र दिया गया। प्रमाण पत्र सांसद रविंद्र कुशवाहा ने दिया। प्रमाण पत्र पाते ही किसानों के चेहरे खिल उठे।
सांसद ने कहा कि किसानों ने ऋण माफी का यह मौका भाजपा सरकार ने प्रदान किया है। पार्टी के संकल्प पत्र में इसे शामिल किया गया था। प्रदेश में सरकार बनते ही पहला काम किया गया है। किसान फसल बीमा योजना की भी शुरुआत भाजपा ने प्रदेश में पार्टी की सरकार बनते ही किया। अध्यक्षता कर रहे एसडीएम रामकेश यादव ने कहा कि पूरे तहसील में 2150 लघु एवं सीमांत किसानों को इस ऋण माफी योजना का लाभ मिला है। इसके पूर्व वेद माता गायत्री शिक्षण संस्थान की छात्राओं ने सरस्वती गीत और स्वागत गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को कृषि उपनिदेशक डॉ. एके मिश्र, कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा, जयनाथ कुशवाहा, उमेश शाही, सुरेश तिवारी, संतोष पटेल आदि ने संबोधित किया।