{"_id":"59bab9bd4f1c1b35688b48be","slug":"71505409469-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की नौ बाइकों के साथ दो वाहन लिफ्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की नौ बाइकों के साथ दो वाहन लिफ्टर गिरफ्तार
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बाइक लिफ्टरों को गिरफ्तार किया। इसमें एक हिस्ट्रीशीटर शामिल है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने छापामारी कर चोरी की नौ बाइक बरामद की। गिरोह में शामिल एक युवक भाग गया, जिसकी तलाश हो रही है।
भाटपाररानी इलाके में ताबड़तोड़ बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस परेशान थी। गुरुवार को मनोरंजन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि बुधवार को भटनी पुलिस भ्रमण थी। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दो चोरी की बाइक के साथ तीन बाइक लिफ्टर बिहार जा रहे हैं। हरकत में आई पुलिस ने दो बजे दिन में लल्लन तिराहे पर घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। सामने से आ रहे बाइक सवार तीन युवक पुलिस को देख भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने दो युवकों को दबोच लिया, जबकि तीसरा भाग निकला। गिरफ्तार युवकों की पहचान भटनी के भरहेचौरा निवासी सैफुल्लाह और खामपार थानाक्षेत्र के धर्मखोर दुबे गांव निवासी रूदल यादव के रूप में हुई। वहीं फरार युवक मदनपुर थानाक्षेत्र के समोगर निवासी दुर्गेश सिंह है। सैफुल्लाह भटनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के घर से तीन और दुर्गेश के घर से चार बाइक बरामद किया। बरामद हुए नौ चोरी की बाइकों पर नंबर बदला हुआ था।
टीम को एसपी ने दिया इनाम
चोरी की बाइकों की बरामदगी और आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ विजय नारायण प्रसाद, सिपाही अजय यादव, विमलेश गौतम, सच्चितानंद गिरी, राहुल खरवार, नागेंद्र सिंह यादव, रामदाता, महंतलाल, मुकेश वर्मा, सुनील यादव शामिल हैं। एसपी राजीव मल्होत्रा ने पांच हजार रुपये का इनाम दिया।
विज्ञापन
अभी और हैं चोरी की बाइक
पुलिस ने चोरी की नौ बाइकों को सिर्फ बरामदगी दिखाई है। सूत्रों की माने तो अभी आधा दर्जन से अधिक चोरी की बाइक पुलिस ने बरामद किया है। भागे वाहन लिफ्टर दुर्गेश सिंह की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा करेगी।